लाइव न्यूज़ :

पति-पत्नी के डांस का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- कोरोना लॉकडाउन में दिल खुश हो गया

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 1, 2020 12:24 IST

कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर इस तरह की कई वीडियो सामने आई, जो काफी वायरल हुई। देश में एक जून से अनलॉक-1 शुरू हो गया है। जो 30 जून तक जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपति-पत्नी के वायरल वीडियो को ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि कोरोना लॉकडाउन में इस वीडियो को देखकर दिल खुश हो गया है।

नई दिल्ली: कोरोना लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पति-पति बॉलीवुड की फिल्म 'मुद्दत' का मशहूर गाना 'प्यार हमारा अमर रहेगा, याद करेगा जहां' के गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि कोरोना लॉकडाउन में इस वीडियो को देखकर दिल खुश हो गया है।

पति-पत्नी के वायरल वीडियो को ट्विटर पर इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा ने शेयर किया है। सुशांता नंदा ने वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा है, यही तो प्यार है, किसी बड़ी खुशी के इंतजार में हम यह अनमोल खुशी को अक्सर अनदेखा कर देते हैं। 

वायरल वीडियो किसी गांव का लग रहा है। गांव में बने किसी छोटी झोपड़ी के बाहर ये दोनों पति-पत्नी  'प्यार हमारा अमर रहेगा, याद करेगा जहां' गाने पर डांस कर रहे हैं। डांस वीडियो में इस प्यारी सी जोड़ी की चेहरे पर हंसी देखने लायक है। वीडियो में महिला की पोशाक देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वह किसी आदिवासी समुदाय ये संबंध रखती हो। हालांकि ये वीडियो कहां का है इसका पता नहीं चल पाया है। 

इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर आठ हजार से ज्यादा व्यूज हैं। फेसबुक पर भी इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है। 

एक यूजर ने लिखा है, महोदय, खुश रहने के लिए बहुत ज्यादा पैसे , साधनों की जरूरत नहीं होती। इनको अभाव कि फ्रिक नहीं, लेकिन अपना प्रभाव ये जोड़ी हम सबको शिखा गई। ईश्वर इनकी खुशियां बनाये रखें।

एक यूजर ने लिखा है, बहुत शानदार, कला तो कला ही होती है, कुदरत से जिसे मिल जाए उसकी क्या बात है।

एक यूजर ने लिखा है, इसी को कहते हैं सच्चा प्यार। 

एक यूजर ने लिखा है, देश में लॉकडाउन है...पर प्यार में थोड़ी। 

ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनी माथुर ने भी शेयर किया है। इस वीडियो में एक कपल अपने गांव में काफी जबरदस्त तरीके से डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो में इन दोनों का डांस देखकर हर कोई हैरान है। मिनी माथुर के इस ट्वीट पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा