लाइव न्यूज़ :

सर्फ एक्सेल से नाराज इंडियन के गुस्से का शिकार हुआ माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, हिंदुस्तानी पहले भी कर चुके हैं ऐसी नादानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2019 14:57 IST

Surf Excel के होली से जुड़े एक प्रचार वीडियो पर सोशल मीडिया पर विवाद हो गया है। इस विज्ञापन से नाराज यूजर्स ने Google Play Store पर MS Excel की निगेटिव रेटिंग शुरू कर दी।

Open in App

भाईचारे का संदेश देने की कोशिश कर रहे सर्फ एक्सेल का एक विज्ञापन इन दिनों सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर है। कई यूजर्स ने इस विज्ञापन के खिलाफ #BycottSurfExcel लिखकर इसके बायकॉट की मुहिम भी शुरू कर चुके हैं। विरोध करने वालों का मानना है कि यह सर्फ एक्सेल का यह विज्ञापन हिंदू विरोधी है।

इस विवाद में सर्फ एक्सेल की जगह माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल पिस गया। दिलचस्प बात ये है कि सर्फ एक्सेल का विरोध अचानक से माइक्रोसॉफ्ट के MS Excel के रेटिंग पर निगेटिव असर डालने लगा। ये बात अलग है कि सर्फ एक्सेल और एमएस एक्सेल दोनों ही कंपनियां अलग हैं, दोनों प्रॉडक्ट अलग हैं और दोनों के मालिक अलग हैं। लेकिन उन लोगों के बारे में क्या कहना जो एक्सेल के नाम पर MS Excel के विरोध में लगे हुए हैं। अब बात कर लेते हैं विज्ञापन से जुड़े उस मुद्दे की जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है। सर्फ एक्सल ने 'रंग लाए संग' कैंपेन के जरिए होली पर हिंदू-मुस्लिम सद्भाव का संदेश देने का प्रयास किया था। लेकिन विज्ञापन में हिंदू बच्ची और मुस्लिम बच्चे को दिखाए जाने का सोशल मीडिया पर एक तबका विरोध कर रहा है। लगभग एक मिनट के इस विज्ञापन में एक लड़की मोहल्ले में घूमकर सभी बच्चों का रंग अपने ऊपर डलवाकर खत्म करा देती है। 

इसके बाद वह साइकिल लेकर अपने एक मुस्लिम दोस्त के घर पहुंचती है। उससे कहती है कि बाहर आ जा, सब रंग खत्म हो गया। लड़की अपनी साइकिल से उस दोस्त को मस्जिद तक नमाज पढ़ने के लिए छोड़ती है। मस्जिद में जाते हुए लड़का कहता है कि नमाज पढ़कर आता हूं, जवाब में लड़की कहती है बाद में रंग पड़ेगा। लड़का सहमति में सिर हिलाता हुआ नमाज पढ़ने चला जाता है।

स्नैपचैट की जगह स्नैपडील की रेटिंग घटाई-

इस तरह की यह पहली घटना नहीं है जब हम भारतीयों ने बायकॉट के नाम पर किसी दूसरे चीज का विरोध करना शुरू कर दिया हो। साल 2017 में Snapchat (स्नैपचैट) के सीईओ इवान स्पीगल ने कहा था कि वह भारत में अपने बिजनेस को नहीं बढ़ाना चाहते क्योंकि यह गरीब देश है। उसके बाद लोगों ने Snapchat की रेटिंग कम करना शुरू कर दिया साथ ही Snapdeal (स्नैपडील) की रेटिंग भी बहुत नीचे पहुंचा दिया था। मिलते जुलते नाम की वजह से शायद लोगों को ऐसा लगा हो कि स्नैपडील और स्नैपचैट एक ही कंपनी हैं।

जब सोनू निगम की जगह लपेटे गए सोनू सूद-

कुछ समय पहले गायक सोनू निगम ने ट्वीट कर अजान की वजह से रोज अपनी नींद खराब होने की शिकायत की। धार्मिक मुद्दा होने की वजह से सोनू के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन ट्विटरबाज सोनू निगम और सोनू सूद में ज्‍यादा ही कन्‍फ्यूज हो गए। सोनू निगम की जगह लोगों ने सोनू सूद को ट्रोल का शिकार होना पड़ा था।

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी