लाइव न्यूज़ :

रूस का हैरान करने वाला मामला, डॉक्टरों ने महिला के मुंह से निकाला 4 फीट लंबा सांप, देखे वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: September 1, 2020 08:57 IST

रूस से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। महिला सो रही थी तभी एक सांप उसके शरीर में मुंह के रास्ते घुस गया था। बाद में डॉक्टरों ने इस 4 फीट लंबे सांप को निकाला।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के शरीर के अंदर मुंह के रास्ते घुसा 4 फीट लंबा सांप, डॉक्टरों ने निकालावीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुंह खोल कर सोना पड़ा महिला को महंगा

रूस की एक महिला के मुंह से 4 फीट लंबे सांप को निकाले जाने का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक अस्पताल का है, जहां महिला मुंह खोलकर लेटी हुई है और डॉक्टर उसके मुंह से एक सांप को निकालते हैं।

दरअसल, ये सांप इस महिला के मुंह में घुस गया था, जिसके बाद उसे सांस लेने में दिक्कत हुई और आखिरकार डॉक्टरों की मदद से उसे निकाला गया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सांप महिला के मुंह में गया कैसे और क्या है पूरा मामला? आईए, बताते हैं।

मुंह खोल कर सोना पड़ा महंगा 

ये पूरा मामला रूस से डागेस्टन में लेवासी गांव का है। रिपोर्ट्स के अनुसार महिला गहरे सोई हुई थी। तभी ये सांप उसके मुंह के रास्ते शरीर के अंदर चला गया। सांप ने शायद इसे कोई बिल समझा होगा। महिला की जब नींद खुली तो उसे बेचैनी महसूस होने लगी और सांस लेने में भी दिक्कत पेश आने लगी। इसके बाद वो भागते हुए अस्पताल पहुंची।

डॉक्टर समझ गए कि कोई चीज अंदर चली गई है। उन्होंने महिला को एनेसथिसिया दिया और उसके गले में एक ट्यूब को डाला गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर गले से कोई चीज खींच कर बाहर निकाल रहे हैं। हालांकि, जब वो बाहर आया तो हर कोई ये देखकर हैरान रह गया कि ये एक सांप है। हालांकि इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है कि सांप कितनी देर महिला के शरीर में रहा। इसकी भी जानकारी नहीं मिल सकी है कि सांप जिंदा रह गया या मर गया था।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही ऑपरेशन थियेटर में मौजूद मेडिकल स्टाफ इस सांप को निकालते हैं, उसकी लंबाई देखकर सभी हैरान रह जाते हैं। महिला मेडिकल कर्मी के चेहरे पर डर का भाव देखा जा सकता है। वीडियो में दिखता है कि सांप को निकालने के बाद मेडिकल बकेट में डाल दिया जाता है।

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार रूस में गांव में सांपों के निकलने की बात बहुत आम है। इसलिए लोगों को अक्सर बाहर नहीं सोने की हिदायत दी जाती है। बहरहाल, इस महिला मरीज या सांप की प्रजाति के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। घटना के बाद इस इलाके के कुछ और लोगों ने ऐसे ही दावे किए हैं कि उनके शरीर में भी कुछ जिंदा घूम रहा है।

गौरतलब है कि इसी से मिलती-जुलती एक घटना कुछ दिन पहले भी सामने आई थी जब एक चीनी शख्स के शरीर से डॉक्टरों ने एक बड़ा कीड़ा निकाला जो उसके अंदर करीब 17 सालों से रह रहा था। ये कीड़ा उसके दिमाग हिस्से वाली जगह पर था।

टॅग्स :वायरल वीडियोरूस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल