लाइव न्यूज़ :

अरे बाप रे..! इतना मोटापा और डांस इतना धमाल, हॉलिवुड एक्टर भी कर रहे शेयर, देखें VIRAL VIDEO

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 19, 2019 12:29 IST

विल स्मिथ और ड्वायने जॉनसन हॉलिवुड जगत में बड़े नाम हैं। इन दोनों ने एक मोटे आदमी के डांस पर एक्सपर्ट कमेंट दिया है। फलस्वरूप वीडियो वायरल हो गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपहली नजर मोटापे से ग्रस्त आदमी को देख कोई कल्पना भी नहीं करेगा कि वह एक शानदार डांसर भी है।सिओने मैरेस्कीनो के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके डांस के वीडियो भरे पड़े हैं।

डांस किसी को करना आता है, किसी को नहीं आता लेकिन देखना सबको आता है। डांस होता ही इतना मजेदार है। साइंस भी यह मान चुकी है कि डांस केवल मनोरंजन के लिए ही जरूरी नहीं बल्कि सेहत के लिए एक थेरेपी है। डांस का एक मजेदार वीडियो इन दिनों इंटरनेट फोड़ रहा, सीधे कहें तो वायरल हो रहा है। इसकी वजह है कि इसके नशे की चपेट में हॉलीवुड के बड़े सितारों का आ जाना। 

विल स्मिथ और ड्वायने जॉनसन हॉलिवुड जगत में बड़े नाम हैं। इन दोनों ने एक मोटे आदमी के डांस पर एक्सपर्ट कमेंट दिया है। फलस्वरूप वीडियो वायरल हो गया है। 

पहली नजर मोटापे से ग्रस्त आदमी को देख कोई कल्पना भी नहीं करेगा कि वह एक शानदार डांसर भी है लेकिन वीडियो तमाम आशंकाएं मिटा देता है। 

नाच रहे शख्स का नाम सिओने मैरेस्कीनो है। इस वीडियो में वह बैले डांस फॉर्म में नाचना शुरू करते हैं। सिओने मैरेस्कीनो के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके डांस के वीडियो भरे पड़े हैं। इस वाले वीडियो को विल स्मिथ ने साझा किया है। विल स्मिथ ने कैंप्शन में लिखा, ''Go 'head Sione Maraschino!! Dust them shoes off!" खबर लिखे जाने तक विल स्मिथ द्वारा साझा किया गया वीडियो 7,091,284 बार देखा जा चुका था। 

इस वीडियो को लेकर द रॉक नाम से मशहूर हॉलिवुड एक्टर ड्वायन जॉनसन ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, ''VerifiedMy Uso! He played young Rock in Central Intelligence. Boy is smooth.''

सिओने मैरेस्कीनो ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, ''I'm fatter in real life.'' इसका मतलब होता है कि मैं असल जिंदगी में मोटा हूं। सिओने ने इंस्टाग्राम पर अब तक 571 पोस्ट की हैं और 160 हजार उनके फॉलोवर्स हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी