लाइव न्यूज़ :

राज भवन में हिमालयी काला भालू, चिकन चट कर गया, लोगों में और भय व्याप्त, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2021 19:45 IST

भालू को पहली बार राज भवन के कर्मचारियों ने आधी रात को देखा जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देभालू, परिसर के कर्मचारी क्वार्टर में कुछ चिकन चट कर गया।अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 12 बजे रीछ को बेहोश कर पकड़ लिया गया। भालू एक पुलिया के पीछे छिपा था।

गंगटोकः सिक्किम की राजधानी गंगटोक में स्थित राज भवन में बृहस्पतिवार को एक हिमालयी काला भालू घुस गया जिसे कई घंटे चले अभियान के बाद निकाला जा सका। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भालू को पहली बार राज भवन के कर्मचारियों ने आधी रात को देखा जिसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। अधिकारियों ने कहा कि भालू, परिसर के कर्मचारी क्वार्टर में कुछ चिकन चट कर गया जिससे लोगों में और भय व्याप्त हो गया। वन अधिकारी पूरी रात परिसर में गश्त लगाते रहे और सुबह होते ही उसे पकड़ने का अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 12 बजे रीछ को बेहोश कर पकड़ लिया गया। डिविजनल वन अधिकारी डेचेन लाचुंग्पा ने कहा, “भालू एक पुलिया के पीछे छिपा था। पहली बार उसे बेहोशी वाली गोली नहीं लगी तो हमें दूसरी गोली (ट्रैंक्विलाइजर) चलानी पड़ी।” अधिकारियों ने कहा कि भालू को पांगलखा वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमालयी काला भालू एक विलुप्तप्राय प्रजाति है। 

टॅग्स :सिक्किमसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो