लाइव न्यूज़ :

दूसरे मैच में शिकस्त के बाद मैदान पर ही भिड़े श्रीलंकाई कोच और कप्तान, वायरल हुए वीडियो में नजर आई तनातनी

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 21, 2021 16:03 IST

मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मैच खेला गया , जिसमें भारत ने 3 विकेट से जीत हासिल की । उसके बाद मैदान पर ही श्रीलांकाई कोच और कप्तान आपस में भिड़ गए । सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी मैच में मिली हार के बाद श्रीलंकाई कप्तान मिकी आथर्र खफा नजर आए मैदान में ही भिड़े कप्तान और कोच, वीडियो वायरल इस मैच में टीम इंडिया तीन विकेट से जीत गई थी

मुंबई :भारतीय टीम श्रीलंका में अपने जीत के झंडे गाड़ रही है । टीम इंडिया ने 3 में से दो मैचों में जीत हासिल कर बढ़त बना ली है । मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने 3 विकेट से बाजी अपने नाम की । टीम इंडिया में इस जीत के बाद एक नया जोश देखने को मिल रहा है  । हालांकि लोगों को हैरानी तब हुई जब श्रीलंकाई टीम के कोच मिकी आर्थर ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए काफी नाराज नजर आए और जब मैच खत्म हुआ तो उन्होंने मैदान पर ही श्रीलंकाई कप्तान दासून शनाका के साथ भिड़ने में देर नहीं लगाई । दोनों की गहमागहमी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे में अधिकतर समय श्रीलंकाई टीम का पलड़ा भारी था लेकिन निर्णायक मौकों पर की गई गलतियों की वजह से मेजबान टीम को हार का सामना करना पड़ा और शायद श्रीलंकाई कोच मिकी आर्थर की नाराजगी की भी यही वजह थी । कोच के इस बर्ताव को लेकर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज रसेल आर्नोल्‍ड ने भी प्रतिक्रिया दी । उन्होंने ट्वीट कर कहा, कोच और कप्तान के बीच बातचीत ड्रेसिंग रूम में होनी चाहिए , ना कि मैदान पर । इस वीडियो में दासून शनाका और मिकी आर्थर किसी बात को लेकर जोरदार बहस कर रहे हैं । कोच कप्तान पर किसी बात को लेकर चले  खफा नजर आए तो दासून उन्हें अपनी तरफ से समझाने की हर मुमकिन कोशिश करते दिखे । उसके बाद कोच मैदान से बाहर जाते नजर आए।

दरअसल टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत ही दमदार की थी य़ पहले मैच में 7 विकेट से जीत मिलने के बाद उनका उत्साह और बढ़ गया । दूसरे मैच में श्रीलंकाई कप्तान दासून शनाका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी । टीम ने 50 ओवरों के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए । वहीं टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते हुए यह मुकाबला अपने नाम कर लिया । हालांकि दूसरे मैच में श्रीलंका की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन दीपक चाहर और भुवनेश्वर की बल्लेबाजी ने टीम के लिए अच्छे रन बटोरें ।  

टॅग्स :क्रिकेटवायरल वीडियोदीपक चाहरभारत vs श्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल