लाइव न्यूज़ :

नशेड़ी अध्यापक का वीडियो वायरल, पढ़ाई के दौरान बच्चों के सामने पी रहा था शराब, हुई सख्त कार्रवाई

By अनिल शर्मा | Updated: October 3, 2022 10:19 IST

 वीडियो के वायरल होने के बाद विद्यालय प्रशासन में खलबली मच गई। वहीं इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारी व प्रधानाचार्य को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना शुक्रवार की है।वीडियो वायरल होने के बाद अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।तीन सदस्यीय समिति इस पूरे मामले की जांच करेगी। 

हाथरसः शहर के डीआरबी इंटर कॉलेज की प्राइमरी शाखा के एक अध्यापक का क्लास रूम के अंदर शराब पीते वीडयो वायरल हो रहा है। हाथरस की DIOS रितु गोयल ने कहा कि वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। मैंने एक लिखित पत्र प्रबंधक को दिया था। अधिकारी के मुताबिक, अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है।

 वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अध्यपक एक बीयर की बोतल और एक शराब की बोतल टेबल के नीचे रखा हुआ है। यही नहीं आरोपी अध्यापक बच्चों के सामने क्लास रूम में ही शराब पीता दिखाई दे रहा है। वहीं वीडियो बना रहे शख्स की चेतावनी की वह वीडियो बना रहा है, शराबी अध्यापक को कहते सुना जा सकता है कि बना ले वीडियो। 

 वीडियो के वायरल होने के बाद विद्यालय प्रशासन में खलबली मच गई। वहीं इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारी व प्रधानाचार्य को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है।अध्यापक का नाम शीलेंद्र सिंह गौतम बताया जा रहा है। उसकी नियुक्त वर्ष 2015 में इस कॉलेज की प्राइमरी विंग में हुई थी। पुलिस के मुताबिक तीन सदस्यीय समिति इस पूरे मामले की जांच करेगी। 

टॅग्स :हाथरस केसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो