लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: जी20 सम्मेलन के लिए गुरुग्राम में लगाए गए गमलों की चोरी, लक्जरी कार में पौधे ले जाता दिखा शख्स; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: February 28, 2023 17:16 IST

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो लोग एक लक्जरी कार में सवार होकर आते हैं और अपनी कार में सड़क किनारे के गमलों को रख लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम में सड़कों से गमले चुराने का वीडियो वायरल जी20 सम्मेलन में सुंदरता के लिए लगाए गए गमलों को लक्जरी कार में आए लोगों ने चुराया घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

गुरुग्राम: हरियाणा में आयोजित जी20 कार्यक्रम के लिए सड़कों पर लगाए गए गमलों की चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुग्राम में 1-3 मार्च को होने वाली जी20 देशों की मीटिंग से पहले ही कथित गमले चौरी का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देख यूजर्स हैरान है और वीडियो में दिख रहे लोगों की कड़ी अलोचना कर रहे हैं। 

सड़क किनारे से गमले उठाते दिखें दो लोग 

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो लोग एक लक्जरी कार में सवार होकर आते हैं और अपनी कार में सड़क किनारे के गमलों को रख लेते हैं। एक के बाद एक दोनों लोग कई गमलों को अपनी कार में रखकर वहां से चले जाते हैं।

एक मिनट की क्लिप में गुरुग्राम के शंकर चौक पर वीआईपी नंबर प्लेट के साथ अपनी कार में गमले रख रहे हैं। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। कई यूजर्स वीडियो को देख मजाक उड़ा रहे हैं वही, कई शख्स पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "शर्मनाक, अथॉरिटी को शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने महंगी गाड़ी की नंबर प्लेट पर प्रकाश डालते हुए कमेंट किया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि 40 लाख की गाड़ी और पौधों के लिए 40 रुपये भी नहीं है....

ऐसे ही तमाम यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट्स किए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल गया है।

विकास प्राधिकरण ने आरोपी के खिलाफ की कार्रवाई 

गुरुग्राम में गमले चुराने का वीडियो सामने आने के बाद शहर के विकास प्राधिकरण ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। समाचार एजेंसी एएनआई को गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के संयुक्त सीईओ एसके चहल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :जी20गुरुग्रामवायरल वीडियोहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल