लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: अचानक आई बाढ़ में कार के साथ बह गई महिला, घटना का भयावह वीडियो आया सामने

By आजाद खान | Updated: June 25, 2023 18:10 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि महिला पंचकुला के खरक मंगोली इलाके में नदी के पास अपनी कार पार्क कर रही थी तभी यह घटना घटी है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के पंचकुला का एक भयावह वीडियो सामने आया है। वीडियो में अचानक आए हुए बाढ़ में कार समेत एक महिला को बहते देखा गया है। ऐसे में काफी मेहनत के बाद महिला को बचाया जा सका है।

चंडीगढ़:हरियाणा के पंचकुला में भारी बारिश का एक भयावह वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक कार को बाढ़ के पानी में बहते हुए देखा गया है। यही नहीं गाड़ी में फंसी महिला ड्राइवर को कुछ लोगों द्वारा निकालते हुए भी देखा गया है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन्स भी दे रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक कार काफी तेज बाढ़ में फंसी हुई है। बाढ़ का पानी इतना तेज था कि वह कार के ऊपर से भी होकर गुजर रहा था। यही नहीं तेज रफ्तार के कारण वीडियो में पहले तो कार दिखी ही नहीं और जब दिखी तो वह काफी खराब हालत में थी और उसका बचना मुश्किल लग रहा था। 

वहीं एक दूसरे वीडियो में यह देखने को मिला है कि कुछ लोग कार में सवार महिला को बचा रहे है। वे रस्सी के सहारे महिला को कार से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे है। इधर पुल पर कुछ लोगों को घटना का वीडियो बनाते हुए भी देखा गया है। ऐसे में इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना हरियाणा के पंचकुला में घटी है। यहां पर अचानक आई बाढ़ में कार में सवाल एक महिला बह गई है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से महिला को कार से बाहर निकाला गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस सूत्रों की अगर माने तो यह घटना आज सुबह घटी है। 

सूत्र ने बताया कि पंचकुला के खरक मंगोली इलाके में एक महिला अपनी कार को नदी के किनारे पार्क कर रही थी तभी खूब तेज से एक फ्लैश फ्लड आया और उसमें महिला कार समेत बह गई थी। ऐसे में काफी मेहनत के बाद महिला को बचाया गया है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोहरियाणाबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी