लाइव न्यूज़ :

Watch: "थारा फूफा अभी जिंदा है"- मृत बताकर 102 साल के बुजुर्ग की पेंशन हुई बन्द तो शख्स ने निकाली बारात, देखें वायरल वीडियो

By आजाद खान | Updated: September 10, 2022 11:31 IST

आपको बता दें कि इस बुजुर्ग के पेंशन कटने की खबर जब अधिकारियों की मिली तो मामले की जांच के लिए आदेश दे दिए गए है। इस मुद्दे को आप नेता नवीन जयहिंद ने भी उठाया है और सरकार पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के रोहतक में मृत बताकर 102 साल के बुजुर्ग की पेंशन को बंद कर दी गई है। ऐसे में पेंशन फिर से शुरू हो जाए इसके लिए बुजुर्ग ने सरकारी ऑफिसों के कई बार चक्कर भी लगाए। लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो बुजुर्ग खुद दुल्हा बनकर बग्गी पर सवार होकर डीसी ऑफिस पहुंच गया।

चंडीगढ़:हरियाणा के रोहतक जिले के 102 साल के एक बुजुर्ग ने खुद को जिन्दा साबित करने के लिए बैंड बाजे का सहारा लिया है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने दुलीचंद नामक एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर उसके वृद्धावस्था पेंशन को काट दिया था। 

इस पर बुजुर्ग ने कई बार सरकारी ऑफिसों का चक्कर भी लगाया था लेकिन उनका पेंशन फिर से चालु नहीं हुआ था। यही नहीं सरकारी अधिकारियों ने बुजुर्ग से उनके जिन्दो होने के कागज भी मांगे थे। ऐसे में बुजुर्ग बाजे गाजे के साथ ल्हा बनकर डीसी ऑफिस पहुंचा और खुद को इस तरह से जिन्दा साबित किया। 

क्या दिखा वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक बुजुर्ग दुल्हे की तरह सज कर बग्गी पर सवार होकर जा रहा है। बुजुर्ग के साथ कई लोग भी दिखाई दे रहे है जो उनका समर्थन कर रहे है और बग्गी के साथ चल रहे है। 

यही नहीं लोगों के हाथों में बोर्ड भी थे जिसमें लिखा था "थारा फूफा अभी जिंदा है।" बुजुर्ग की बग्गी भी सजी हुई थी और उस पर भी पर्चे लगे हुए थे। 

क्या है पूरा मामला

यह मामला हरियाणा के रोहतक जिले के गांव गांधरा का है जहां पर 102 साल के बुजुर्ग दुलीचंद रहते है। बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु हो गई ऐसा कहकर सरकार ने उनका वृद्धावस्था पेंशन को काट दिया है और अब वह कई महीनों से पेंशन नहीं पा रहे है। 

इसके लिए उन्होंने कई बार सरकारी ऑफिसों के चक्कर भी काटे लेकिन उनका पेंशन चालू नहीं हुआ। यही नहीं अधिकारियों ने उनसे उनके जिन्दा होने के कागजात तक भी मांग दिए। खबर है कि बुजुर्ग पिछले छह महीने से सरकारी ऑफिसों के चक्कर लगा रहे है फिर भी उनका पेंशन नहीं चालु हुआ है। वे अंतिम पेंशन फरवरी के महीने में पाए थे, इसके बाद उन्हें एक भी पैसा नहीं मिला है। 

ऐसे में सरकारी अधिकारी और नेताओं ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनका पेंशन जल्द ही चालु हो जाएगा। बुजुर्ग दुलीचंद के मुद्दे को आप नेता नवीन जयहिंद ने भी उठाया और प्रेस कॉन्फेरेंस कर सरकार पर निशाना साधा है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोहरियाणाRohtakPension Fund Regulatory and Development Authority
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल