लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की बॉलिंग को लेकर हर्ष गोयनका ने किया मजेदार ट्वीट, लोग बोले- आप तो बड़े एंटरटेनर निकले

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 30, 2021 22:09 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें हर्ष गोयनका ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुए मैच को लेकर टिप्पणी की है । उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देहर्ष गोयनका ने शेयर किया पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैचटी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अफगानिस्तान से 5 विकेट से जीत गया था लोगों ने कहा - आप तो एंटरटेनर है सरजी

मुंबई : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को पाकिस्तान ने एक शानदार मुकाबले में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया । पाकिस्तान के आसिफ अली इस मैच के हीरो बने । 19वें ओवर में उनके लगाए 4 छक्कों की मदद से पाकिस्तान ने एक ओवर पहले ही जीत हासिल कर ली । इस बीच उद्योगपति हर्ष गोयनका का पाकिस्तान की बॉलिंग को लेकर किया गया एक ट्वीट चर्चा में है । गोयनका की पोस्ट देखकर एक यूजर ने तो यह तक कह दिया, ‘आप तो मीमर निकले सरजी ।’

आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका आए दिन अपने ट्विटर अकाउंट पर मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं । अब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच को लेकर एक ट्वीट किया है, जो वायरल हो गया है । उद्योगपति गोयनका ने ट्वीट किया है, ‘Pakistan की बेहतरीन bowling के लिए ‘Tali ban’ती है ।’ उनकी इस पोस्ट पर यूजर्स भी अपनी-अपनी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं ।

एक यूजर ने मजाकिया लहजे में बिजनेसमैन गोयनका को सलाह देते हुए कमेंट किया है, ‘मत लिखो सरजी…आप पर चार्जेज लग जाएंगे ।’ वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘सर आप तो नेशनल एंटरटेनर हैं ।’ एक अन्य यूजर ने बिजसनेसमैन गोयनका से सवाल करते हुए कमेंट किया है, ‘सर ये क्रिएटिव पोस्ट आप खुद बनाते हैं या फिर वॉट्सऐप से फॉर्वर्ड कर देते हैं ।’ 

इससे पहले बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने फेसबुक के नाम बदलने पर चुटकी ली थी. उन्होंने मेटा नाम का अर्थ ‘मेरा ऐप तेरा डेटा’ कहकर तंज कसा था । बता दें कि फेसबुक ने अपना नाम बदलकर मेटा कर दिया है, जिसके बाद से वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर है । लोग अभी भी इस पर मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं । 

टॅग्स :वायरल वीडियोपाकिस्तानअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल