लाइव न्यूज़ :

1 साल में पोता या पोती पैदा करो या 5 करोड़ दो, हरिद्वार में मां-बाप ने बेटे-बहू पर किया केस, बुजुर्ग दंपति ने कहा- अपना सारा पैसा...

By अनिल शर्मा | Updated: May 12, 2022 08:58 IST

बेटे-बहू के खिलाफ कोर्ट पहुंचे माता-पिता ने कहा है कि उन्हें या तो एक साल में पोते-पोती चाहिए या फिर पांच करोड़ रुपया बतौर मुआवजे चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकेस करने वाले पिता ने कहा कि बेटे की अमेरिका में ट्रेनिंग दिलवाई जिसमें सारे पैसे खर्च हो गएमां-बाप ने याचिका में अपने बेटे और बहू दोनों से 2.5 करोड़ रुपये की मांग की है

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार से एक अजब मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग दंपति ने अपने बेटे-बहू के खिलाफ 5 करोड़ हर्जाने या एक साल में पोता-पोती को लेकर केस दर्ज कराया है। दंपति ने कहा कि बेटे की परवरिश और उसकी पढ़ाई में उसकी सारी जमा-पूंजी खर्च हो गई। उसे अमेरिका में ट्रेनिंग दिलवाई जिसमें काफी पैसे खर्च हुए।

बेटे-बहू के खिलाफ कोर्ट पहुंचे माता-पिता ने कहा है कि उन्हें या तो एक साल में पोते-पोती चाहिए या फिर पांच करोड़ रुपया बतौर मुआवजे चाहिए। पिता एसआर प्रसाद ने कहा कि पोते होने की उम्मीद में 2016 में उनकी शादी हुई थी। हमें जेंडर की परवाह नहीं थी, बस एक पोता चाहिए था।

बकौल पिता- मैंने अपने बेटे को अपना सारा पैसा दे दिया, उसे अमेरिका में ट्रेनिंग दिलवाई। मेरे पास अब पैसे नहीं हैं। हमने घर बनाने के लिए बैंक से कर्ज लिया है। हम आर्थिक और व्यक्तिगत रूप से परेशान हैं। हमने अपनी याचिका में अपने बेटे और बहू दोनों से 2.5 करोड़ रुपये की मांग की है।

वहीं एसआर प्रसाद के एडवोकेट एके श्रीवास्तव ने कहा कि यह घटना समाज की सच्चाई को बयां करती है। हम अपने बच्चों में निवेश करते हैं, उन्हें अच्छी फर्मों में काम करने के योग्य बनाते हैं। बच्चे अपने माता-पिता को बुनियादी वित्तीय देखभाल देते हैं। माता-पिता ने मांग की है कि या तो एक साल के भीतर पोता-पोती या पांच करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

टॅग्स :हरिद्वारउत्तराखण्डहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो