लाइव न्यूज़ :

गांव की प्रधान वैशाली यादव का यूक्रेन में फंसे होने का वीडियो वायरल, प्रशासन ने शुरू की जांच कैसे गई विदेश, देखें 

By भाषा | Updated: March 2, 2022 22:35 IST

उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के साण्डी ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह यादव की बेटी एवं अरवल थाना क्षेत्र के तेरा पुरसौली गांव की प्रधान वैशाली यादव इन दिनों यूक्रेन में फंस गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरूस-यूक्रेन के बीच जंग छिड़ते ही परिवार के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।मामले की जांच जिला प्रशासन ने शुरू कर दी।यूक्रेन के एक मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की छात्रा हैं।

हरदोईः  यूक्रेन के एक मेडिकल कालेज की छात्रा और हरदोई के एक गांव की प्रधान द्वारा मदद के लिए डाला गया एक वीडियो उनके लिए परेशानी का कारण बन गया है।

जिले के तेरा पुरसैली गांव की प्रधान वैशाली यादव का यूक्रेन में फंसे होने का वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने के बाद इस मामले की जांच जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है कि आखिर वह बिना अनुमति के विदेश कैसे चली गयी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों ने दी।

वैशाली ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें वह खुद को यूक्रेन से निकालने की बात कहती और मदद की गुहार लगाती हुई नजर आती है। वह यूक्रेन के एक मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की छात्रा हैं। हरदोई की मुख्य विकास अधिकारी (सीडओ) आकांक्षा राणा ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है कि आखिर ग्राम प्रधान रहते हुए वैशाली यादव मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए विदेश कैसे गई? प्रशासन ने ग्राम सभा के खातों की जांच शुरू कर दी है।

वैशाली के पिता और पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र यादव ने बताया कि उनकी बेटी वैशाली यादव एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गई है और वह इस समय रोमानिया में है। उन्होंने बताया कि पिछले साल वह घर आई हुई थी और उस समय उसने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था जिसमें वह प्रधान निर्वाचित हुई थी उसके बाद उसने ग्राम सभा की एक बैठक में हिस्सा लिया था।

उन्होंने बताया कि किसी भी प्रधान को साल में कम से कम दो बैठकों में हिस्सा लेना होता है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घर वापस आकर ग्राम सभा की दूसरी बैठक में हिस्सा लेगी। मुख्य विकास अधिकारी राणा ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर प्रधान रहते हुए वह कैसे यूक्रेन चली गई? उन्होंने साथ ही कहा कि इसकी भी जांच की जा रही है कि उनके खातों का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद प्रधान के खातों पर रोक लगा दी गई है| 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादउत्तर प्रदेशरूसयूक्रेनUkraine
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो