लाइव न्यूज़ :

UP में साधुओं की हत्या पर हार्दिक पटले बोले, योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा क्यूं नहीं मांगते, ट्विटर पर जमकर हुई किरकिरी

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 29, 2020 11:49 IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में स्थित एक शिव मंदिर में मंगलवार को तड़के दो साधुओं की लाठी से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। पालघर मॉब लिंचिंग केस में 16 अप्रैल 2020 की रात दो साधु और एक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबुलंदशहर साधुओं की हत्या मामले में शुरुआती जांच के तौर पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई दो साधुओं की हत्या पर ट्वीट कर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफे की मांग की है। हार्दिक पटेल अपने इस ट्वीट को लेकर जमकर ट्रोल हो गए हैं। महाराष्ट्र के पालघर के बाद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर  में हुई साधुओं की हत्या के मामले पर अब राजनीति शुरू हो गई है। विपक्ष के कई नेताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ को इस मामले पर घेरने की कोशिश की है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में स्थित एक शिव मंदिर में मंगलवार (28 अप्रैल) को तड़के दो साधुओं की लाठी से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। 

कांग्रेस और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर लिखा, ''महाराष्ट्र में दो साधुओं की मॉब लिंचिंग के बाद अब उत्तर प्रदेश में साधुओं की हत्या हुई है। महाराष्ट्र की घटना पर दो-दो घंटे टीवी डिबेट करने वाले, उत्तर प्रदेश की घटना पर चुप हैं। योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा क्यूं नहीं मांगते। भाजपा के चमचे हर गुनाह का राजनीतिकरन करते हैं। हे राम..!'' 

हार्दिक पटेल का यह ट्वीट वायरल हो गया है। ट्वीट पर साढ़े 26 हजार लाइक्स हैं और साढ़े पांच हजार रिट्वीट है। (खबर लिखे जाने तक) 

हार्दिक पटेल के ट्वीट पर लोग प्रतिक्रिया देते हुए कह रहे हैं कि आपको उत्तर प्रदेश में साधुओं की हत्या याद आ गई है लेकिन पालघर पर आप चुप्पी साधे थे। ट्वीट पर प्रतिक्रिया में हार्दिक पटेल के लिए अपशब्द के भी इस्तेमाल किए गए हैं। 

देखें प्रतिक्रिया 

बुलंदशहर दो साधुओं की हत्या केस पर अपडेट

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अनूपशहर थाना क्षेत्र स्थित फगौना गांव में एक शिव मंदिर में जगदीश (50) और शेर सिंह (52) नामक साधुओं की हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि गांव का ही रहने वाला मुरारी नामक युवक अक्सर मंदिर आता था और वह नशे का आदी था और करीब दो दिन पहले उसने कथित रूप से इन साधुओं का चिमटा चुरा लिया था। मंगलवार तड़के इसी बात को लेकर उनका मुरारी के साथ झगड़ा हुआ था।

 सिंह ने बताया कि मुरारी ने दोनों साधुओं की डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक ग्रामीणों की मदद से पकड़े गये हत्यारोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि 27/28 अप्रैल की दरम्यानी रात को वह भांग खाकर मंदिर गया और वहां सो रहे दोनों साधुओं के सिर पर लाठी से वार करके उन्हें मार डाला। हत्या की वजह के बारे में पूछे जाने पर मुरारी ने बताया कि उसकी साधुओं से कोई रंजिश नहीं थी। यह घटना 'भगवान की इच्छा' है। 

टॅग्स :हार्दिक पटेलबुलंदशहरउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा