लाइव न्यूज़ :

अनोखा स्कूल जहां फीस के लिए पैसे नहीं बल्कि बच्चे देते हैं प्लास्टिक का कचरा

By रजनीश | Updated: May 8, 2019 13:13 IST

इस स्कूल में बच्चों को सिंगिंग, डांसिग, सोलर पैनेलिंग, गार्डनिंग, ऑर्गेनिक फार्मिंग, कारपेंटर, कॉस्मेटोलॉजी, इलेक्ट्रोनिक्स और रिसाइक्लिंग जैसे व्यावसायिक कौशल की ट्रेनिंग भी दी जाती है...

Open in App

प्लास्टिक प्रदूषण आज दुनिया के लिए एक बड़ी मुसीबत बनकर उभरा है जिसकी ओर गंभीरता से सोचने और कदम उठाने की जरूरत है। इसी दिशा में गुवाहाटी के अक्षर स्कूल ने एक बेहतर प्रयास शुरू किया है। इस स्कूल में बच्चों से फीस  की जगह प्लास्टिक कचरा लिया जाता है।

स्कूल में बच्चों को शपथ दिलाई जाती है कि वे प्लास्टिक को जलाएंगे नहीं और उनसे इन्हें इकट्ठा करके फीस के रूप में ले लिया जाता है। हर बच्चे को सप्ताह में 10 से 20 प्लास्टिक की चीजें जमा करनी होती हैं। फिर इन्हें रिसाइकिल कर दूसरी चीजें बनाईं जाती हैं। इस स्कूल को बनाने में प्लास्टिक से ही बनीं ईको ब्रिक्स का इस्तेमाल किया गया है।

गरीब बच्चों को शिक्षित करने के लिए  परमिता शर्मा और माजिन मुख्तर ने 2016 में इस स्कूल की शुरुआत की थी। यहां बच्चों को गणित, विज्ञान जैसे मूलभूत विषयों के अलावा पर्यावरण के लिए जागरूक किया जाता है।

बच्चों को यहां सिंगिंग, डांसिग, सोलर पैनेलिंग, गार्डनिंग, ऑर्गेनिक फार्मिंग, कारपेंटर, कॉस्मेटोलॉजी, इलेक्ट्रोनिक्स और रिसाइक्लिंग जैसे व्यावसायिक कौशल की ट्रेनिंग भी दी जाती है ताकि वे आगे चलकर अपनी आजीविका कमा सकें।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से खोला गया 'अक्षर' स्कूल का ये प्रयास अपने आप में अनोखा है। इस पहल की जितनी सराहना की जाए कम है।

टॅग्स :असमवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: कौन हैं रंजीत कुमार दास, अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो