लाइव न्यूज़ :

मेकअप अच्छा नहीं हुआ तो गुस्से में पत्नी ने पति को लगाया फोन, जेई पति ने कर्मचारियों को भेज सैलून में कराई तोड़फोड़

By अनिल शर्मा | Updated: March 7, 2022 14:53 IST

गुरुग्राम में नगर निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) राकेश कुमार के खिलाफ अपने कर्मचारियों के जरिए एक सैलून में तोड़फोड़ कराने के आरोप में केस दर्ज हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देकट एंड सैलून में बतौर मैनेजर काम करने वाले दिल्ली के महरौली निवासी संदीप कुमार गुरुग्राम जेई के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी हैसैलून मैनेजर ने जेई पर सैलून में अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया हैजेई ने तोड़फोड़ पत्नी की शिकायत पर की थी जिन्होंने सैलून की सेवाओं पर असंतुष्टि जाहिर की थी

iगुरुग्रामः  यहां के नगर निगम के एक जेई के खिलाफ अपने कर्मचारियों के जरिए एक सैलून में तोड़फोड़ कराने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। दरअसल पत्नी गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित कट एंड सैलून से ली गई सुविधाएं पसंद नहीं आईं। उसने पति को इसकी शिकायत की जिसके बाद पति ने अपने कर्मचारियों को भेजकर सैलून में तोड़फोड़ करा दी।

जानें पूरा मामलाः

दिल्ली के महरौली निवासी संदीप कुमार कट एंड सैलून में बतौर मैनेजर काम करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया है कि शुक्रवार साढ़े 11 बजे नगर निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) राकेश कुमार अपनी पत्नी के साथ सैलून में पहुंचे थे। उन्होंने सैलून में फेशियल कराई। उनके साथ ही उनकी पत्नी और एक अन्य महिला को भी सेवाएं दी गईं। लेकिन पत्नी को सैलून में कराया मेकअपन बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। पत्नी ने गुस्से में तुरंत जेई पति को फोन मिलाया और सैलून की सेवाओं को लेकर असंतुष्टि जाहिर की। शिकायत में आगे कहा गया है कि जेई पति ने अपने कर्मचारियों के साथ पहुंचकर सैलून में तोड़फोड़ व मारपीट की। जेई पर आरोप है कि उन्होंने कर्मियों संग गाली-गलौज की और धमकी भी दी। यही नहीं काम के पांच हजार रुपये बिना दिए ही वहां से चले गए। फिर कुछ देर बाद नगर निगम के कर्मचारी जीप लेकर वहां आए और सैलून के साइन बोर्ड को तोड़वा डाले

जेई ने दी सफाई

उधर, शिकायत के बाद जेई राकेश ने मामले को लेकर सफाई दी है। उसने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। राकेश ने सैलून में तोड़फोड़ से साफ इनकार कर दिया। जेई ने कहा कि उन्होंने सैलून पर कार्रवाई के लिए टीम नहीं भेजी थी। वह शुक्रवार को छुट्टी पर थे। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने सैलून मैनेजर की शिकायत पर आरोपी जेई के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :गुरुग्रामलोकमत हिंदी समाचारहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो