लाइव न्यूज़ :

गुजरात में जैन साध्वी की शव यात्रा में शामिल हुआ कुत्ता, 5 किमी चलकर पहुंचा श्मशान, ऐसे निभाई अपनी वफादारी

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 7, 2021 13:25 IST

सूरत में जैन साध्वी की पालकी यात्रा में एक कुत्ता भी शामिल हुआ और वह उनकी अंतिम यात्रा में उनकी पालकी के नीचे साथ-साथ चलता रहा। साध्वी रोज इस कुत्ते को खाना खिलाती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसूरज में जैन समाज की साध्वी की शव यात्र में पालकी के साथ साथ-साथ चलता रहा लोगों के अनुसार साध्वी रोज इसे कुत्ते को खाना खिलाती थींकुत्ता चिता जलाए जाने तक श्मशान मेंं ही रूका रहा और फिर दूसरे लोग उसे वापस ले आए

सूरत: इंसान और जानवर की दोस्ती सबसे अनोखी होती है। खासकर कुत्ते का अपने मालिक के प्रति खास लगाव होता है। यह बेजुबान रिश्ता बिना बोले भी सबकुछ समझता है। ऐसा ही एक दिल को छू लेने वाला उदाहरण गुजरात के सूरत में देखने को मिला।

सूरत की पीयूष वर्षा साध्वी ने 100 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली लेकिन कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण कुछ लोगों ने ही उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया। ये साध्वी जैन समाज से थीं। ऐले में घर से श्मशान तक 'पालकी यात्रा' निकाली गई थी । इस यात्रा में एक कुत्ते ने भी भाग लिया। 

लोगों के अनुसार साध्वी महाराज जब भी घर से बाहर निकलती, उस कुत्ते को खाना खिलाती थी।  जैसे ही साध्वी की पालकी यात्रा शरु हुई,  कुत्ता भी लोगों के साथ चलने लगा। घर से श्मशान तक की दूरी 5 किलोमीटर थी और वह कुत्ता पूरे रास्ते पालकी के नीचे चलता रहा । बाकी लोग भी चुपचाप यात्रा में चल रहे थे ।

असल में वह पूरे रास्ते बिना किसी भटकाव के साध्वी महाराज की अंतिम यात्रा में साथ चलता रहा । साथ ही कुत्ता उनकी चिता के जलाने तक वही रूका रहा । बाद में लोग कुत्ते को भी अपने साथ घर के पास ले आए, जहां साध्वी उसे खाना खिलाती थीं ।

 कुत्ते की यह कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है । लोग यह फोटो साझा कर रहे हैं और कुत्ते की वफादारी तारीफ कर रहे हैं । हालांकि कुछ लोग इस बात को लेकर भी चिंतित नजर आए कि अब उसकी देखभाल कौन करेगा , उसे खाना कौन खिलाएगा । वहीं कुछ लोगों ने यह भी उम्मीद जताई है कि आसपास के लोग कुत्ते का ध्यान जरूर रखेंगे । 

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल