लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कोविड-19 के मरीज का हाल जानने अस्पताल पहुंचे परिजन, डॉक्टर ने कहा-उनका हो चुका है अंतिम संस्कार

By स्वाति सिंह | Updated: June 28, 2020 07:40 IST

सूरत के शक्तिनगर इलाके में रहने वाले दिलीपभाई मगनभाई गोंडलिया 17 जून को पॉजीटिव पाए गए. उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया. 24 जून को रात 11 बजे उन्होंने परिवारवालों से मोबाइल पर बात की.

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में संक्रमित मरीज की मौत की सूचना उनके परिवार को नहीं दी गई. परिजन जब मरीज का हाल जानने अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि उनका तो अंतिम संस्कार किया जा चुका है.

पंचकूला: कोविड-19 वायरस देश में हजारों की जान ले चुका है. खौफ इतना ज्यादा है कि अस्पताल प्रबंधन मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार कर संक्रमित मरीजों की लाशों को जल्द से जल्द ठिकाने लगा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला गुजरात के सूरत में सामने आया है, जहां संक्रमित मरीज की मौत की सूचना उनके परिवार को नहीं दी गई.

परिजन जब मरीज का हाल जानने अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि उनका तो अंतिम संस्कार किया जा चुका है. सूरत के शक्तिनगर इलाके में रहने वाले दिलीपभाई मगनभाई गोंडलिया 17 जून को पॉजीटिव पाए गए. उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया. 24 जून को रात 11 बजे उन्होंने परिवारवालों से मोबाइल पर बात की.

दूसरे दिन दिलीप का भतीजा किशन उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचा. तब पता चला कि सुबह साढ़े 5 बजे ही उनकी मौत हो गई. अस्पताल प्रशासन ने एक ट्रस्ट से उनका अंतिम संस्कार भी करा दिया. अब दिलीपभाई के परिजन अस्पताल पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. सैंपल लिया नहीं भेज थी रिपोर्ट हरियाणा के पंचकूला में एक रिटायर्ड कर्नल का सैंपल लेने से पहले ही उनके मोबाइल पर जांच हो जाने का मैसेज भेज दिया गया.

पंचकूला सेक्टर-7 की डिस्पेंसरी को सैंपल क्लेक्शन सेंटर बनाया गया है. सेक्टर-20 फरीदाबाद में रहने वाले एक रिटायर्ड कर्नल अपनी पत्नी के साथ शुक्र वार को सैंपल देने पहुंचे. करीब ढाई घंटे इंतजार के बाद उनकी डिटेल नोट की गई. इसके बाद उन्हें कुछ नाश्ता करके आने के लिए कहा गया. वे घर लौटकर खाना खा रहे थे तभी उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके सैंपल ले लिए गए हैं.

जबकि उन्होंने कोई सैंपल नहीं दिया था. मैसेज मिलते ही रिटायर्ड कर्नल तत्काल डिस्पेंसरी पहुंचे. पड़ताल करने पर पता चला कि उनसे जो डेटा लिया गया था, उसमें नाम भी गलत लिखा हुआ था.

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो