लाइव न्यूज़ :

तस्वीर खींचने के लिए जानबूझकर बार-बार दुल्हन को टच कर रहा था फोटोग्राफर, गुस्से में आकर दूल्हे ने जड़ा थप्पड़ और फिर...

By अमित कुमार | Updated: February 10, 2021 18:45 IST

शादी वाले दिन दुल्हन की तस्वीरों को खींचते हुए एक फोटोग्राफर का वीडियो वायरल हो रहा है। फोटोग्राफर फोटो खींचते समय कुछ ऐसा करते जिसे देख दूल्हे को गुस्सा आ जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर दूल्हे द्वारा फोटोग्राफर को थप्पड़ जड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। फोटोग्राफर को थप्पड़ पड़ने के बाद दुल्हन जोर-जोर से हंसने लगी। हालांकि, यह घटना एक फिल्म शूटिंग के दौरान की बताई जा रही है।

शादी में दूल्हा-दुल्हन की कई सारी तस्वीरों को खींचा जाता है। शादी के हर एक पल को यादगार बनाने के लिए फोटोग्राफर अक्सर दोनों की खूबसूरत तस्वीरों को कैमरे में कैद करने का काम करते हैं। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन इन तस्वीरों के जरिए ही अपने जीवन के इस खास पल को याद करते हैं। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक फोटोग्राफ स्टेज पर खड़ी दुल्हन की तस्वीर खींचने के लिए बार-बार उसे टच कर रहा था। कुछ देर तक दूल्हा फोटोग्राफर को देखता रहा लेकिन जब उससे रहा नहीं गया तो उसने फोटो ग्राफर को थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल, यह घटना किसी रियल शादी की नहीं बल्कि एक शूटिंग के दौरान हुई थी। इस वीडियो को रेणुका मोहन ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि मुझे इस दुल्हन से प्यार है। 

इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा बार देखा गया है और लगभग 16,000 'रीट्वीट' किए हैं। वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को लेकर फैंस के बीच के कंफ्यूजन को खुद वीडियो में दिखाई दे रही दुल्हन ने दूर कर दिया। छत्तीसगढ़ की एक्ट्रेस अनिक्रिति चौहान ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि यह मेरी मूवी शूटिंग के टाइम का वीडियो है। 

टॅग्स :वेडिंगवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो