लाइव न्यूज़ :

IPL 2019: रन आउट से बचने का शानदार जुगाड़, देखें वायरल VIDEO

By रजनीश | Updated: April 9, 2019 19:10 IST

अश्विन ने जोंस बटलर को मांकडिंग के जरिए आउट किया था। जिसके बाद कुछ लोगों ने अश्विन का सपोर्ट किया तो किसी ने उनकी आलोचना भी की। कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने तो जैंटलमैन गेम में गेंदबाज की इस प्रकार के रवैये को बिलकुल गलत बताया।

Open in App

क्रिकेट कई देशों में काफी लोकप्रिय खेल है। लोग क्रिकेट देखने और खेलने दोनों के दीवाने हैं। लेकिन खेलने वालों के लिए क्रिकेट में आउट होना थोड़ा खराब लगता है। इसी समस्या को हल करने के लिए क्रिकेट प्रॉडक्ट बनाने वाले ब्रांड ग्रे निकोल्स ने मजाकिया लहजे में एक मजेदार वीडियो शेयर किया है... 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मांकडिंग से बचा जा सकता है। उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा- 'हम सोच रहे हैं कि 2020 तक ऐसा बैट ले आएं।' इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।  

हाल में आईपीएल (IPL 2019) में मांकडिंग (Mankading) विवाद देश-दुनिया में काफी चर्चा में रहा। अश्विन ने जोंस बटलर को मांकडिंग के जरिए आउट किया था। जिसके बाद कुछ लोगों ने अश्विन का सपोर्ट किया तो किसी ने उनकी आलोचना भी की। कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने तो जैंटलमैन गेम में गेंदबाज की इस प्रकार के रवैये को बिलकुल गलत बताया। रूल के हिसाब से तो आउट माना जाता है लेकिन कई गेंदबाज बल्लेबाज को पहले वॉर्निंग देते हैं जिसके बाद भी अगर बल्लेबाज गेंद फेकने से पहले आगे बढ़े तो आउट किया जाता है। मांकडिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग ने बचने के अजीबोगरीब तरीके बता रहे हैं। 

बता दें कि वीनू मांकड़ के नाम पर इसे मांकड़िंग कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1947 में सबसे पहले इसका इस्तेमाल किया था। इसमें गेंदबाज अगर गेंद डालने से पहले दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज के क्रीज से बाहर होने पर गिल्लियां बिखेर देता है तो उसे रन आउट माना जाता है। यह खेल के नियमों के दायरे में है लेकिन इसे खेलभावना के विपरीत माना जाता है।

वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिचेल जॉनसन ने अश्विन का समर्थन किया। जॉनसन ने ट्विटर पर लिखा, ''मांकड़िंग कोई धोखेबाजी नहीं है और ना ही खेलभावना के विपरीत है। मैं अगर ऐसा करूंगा तो बल्लेबाज को चेतावनी दूंगा लेकिन बल्लेबाज को भी क्रीज के भीतर रहना चाहिए। यह टेनिस में अंडर आर्म सर्विस की तरह है।"

टॅग्स :आईपीएल 2019वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी