लाइव न्यूज़ :

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद का विवादित बयान वाला वीडियो वायरल, मौलाना आजाद का हवाला देकर कही थी ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 30, 2019 17:10 IST

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा था कि प्रख्यात इतिहासकार इरफान हबीब ने भारतीय इतिहास कांग्रेस में उनके उद्घाटन भाषण को बाधित करने की कोशिश की और भिन्न राय को लेकर उनकी “असहिष्णुता अलोकतांत्रिक” थी। 

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल के इस बयान को सोशल मीडिया पर लोग नागरिकता संशोधन (CAA) और एनआरसी ( NRC) के विरोध से जोड़ कर देखा जा रहा है। राज्यपाल ने इतिहासकार पर अपने एडीसी और सुरक्षा अधिकारी को धक्का देने का भी आरोप लगाया।

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि देश के बंटवारे के बीच सारी गंदगी चली गई लेकिन कुछ गड्ढे बच गए हैं। वायरल वीडियो आरिफ मोहम्मद खान कह रहे हैं कि विरोध कर रहे लोगों के लिए मौलाना आजाद ने पहले कन्वेशन में कहा था,  'देश का बंटवारा गंदगी बहा ले गया लेकिन कुछ गड्ढे बच गए हैं, जिसमें पानी बच गया है और अब उससे बदबू आ रही है'। राज्यपाल के इस बयान को सोशल मीडिया पर लोग नागरिकता संशोधन (CAA) और एनआरसी ( NRC) के विरोध से जोड़ कर देखा जा रहा है। 

वीडियो में देखा जा रहा है कि जैसे ही आरिफ मोहम्मद खान ने यह बात बोली वैसे ही कार्यक्रम में बैठे लोग विरोध करने लगे। इस कार्यक्रम के बाद ही केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रख्यात इतिहासकार इरफान हबीब पर आरोप लगाया था। आरिफ मोहम्मद खान ने कहा था कि प्रख्यात इतिहासकार इरफान हबीब ने भारतीय इतिहास कांग्रेस में उनके उद्घाटन भाषण को बाधित करने की कोशिश की और भिन्न राय को लेकर उनकी “असहिष्णुता अलोकतांत्रिक” थी। 

आरिफ मोहम्मद खान ने तस्वीरों के साथ एक के बाद एक किये गए ट्वीट में कहा कि कन्नूर में भारतीय इतिहास कांग्रेस के दौरान मंच और श्रोताओं द्वारा उनके भाषण को बाधित करने के प्रयास किये गए। राज्यपाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हबीब ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को उद्धृत करने के खान के अधिकार पर सवाल उठाए और चिल्लाते हुए कहा कि उन्हें गोडसे को उद्धृत करना चाहिए। खान ने कहा कि वह तो केवल पिछले वक्ताओं द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर प्रतिक्रिया देकर संविधान की रक्षा के अपने दायित्व को पूरा कर रहे थे। 

राज्यपाल ने इतिहासकार पर अपने एडीसी और सुरक्षा अधिकारी को धक्का देने का भी आरोप लगाया। राज्यपाल ने कहा कि हबीब ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर कुछ मुद्दे उठाए थे। लेकिन जब मैंने उन मुद्दों पर अपनी बात रखनी चाही तो वह मंच पर ही अपनी सीट से उठे और शारीरिक तौर पर मुझे रोकने की कोशिश की। यह वीडियो में पूरी तरह से साफ दिख रहा है।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी