लाइव न्यूज़ :

जिसने जिंदगी बचाई थी , उसकी ही बाहों में ली अंतिम सांस, गोरिल्ला और उसकी दोस्ती की कहानी सुनकर लोग हुए भावुक

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 8, 2021 17:51 IST

सोशल मीडिया पर बाउमा और नदकासी की दोस्ती की मिसाल दी जा रही है । नजकासी एक गोरिल्ला है , जिसे बाउमा ने 2 महीने की उम्र में बचाया था और आज उसने उसकी बांहों में ही दम तोड़ दिया ।

Open in App
ठळक मुद्दे14 साल के गोरिल्ला का उसके साथी बाउमा की बाहों में निधनबाउमा ने 2 महीने की अवस्था में नदकासी को बचाया था बाउमा ने कहा कि मैं नदकासी को कभी नहीं भूलूंगा

मुंबई : ऐसे तो हमने इंसान और जानवर की ढेरों कहानियां सुनी है । ऐसी कहानियां सुनकर कोई भी भावुक हो जाता है । दोस्ती और प्यार का  ये रिश्ता बेहद प्यारा और निस्वार्थ होता है । एक ऐसा ही रिश्ता पूर्वी कांगो के विरुंगा नेशनल पार्क में अनाथ नदाकासी (माउंटेन गोरिल्ला) और उनके 49 वर्षीय साथी आंद्रे बाउमा का है । नदाकासी ने आंद्रे बाउमा की बाहों में अंतिम सांस ली, जिसके बाद से ही गोरिल्ला और आंद्रे की दोस्ती की मिसाल दी जा रही है ।

एक रिपोर्ट के मुताबिक नदाकासी की 14 वर्ष की आयु में मौत हो गई थी । उसे विरुंगा रेंजर्स द्वारा तब बचाया गया था जब वह सिर्फ दो महीने की थी और अपनी मां के बेजान शरीर से चिपकी हुई मिली थी । उसकी मां को घंटों पहले सशस्त्र मिलिशिया ने मार गिराया था । नदाकासी को बाद में उसे एक साथी अनाथ गोरिल्ला नेडेज़ के साथ पार्क के सेनक्वेकवे सेंटर में भेज दिया गया, जहां यह जोड़ी पार्क रेंजर मैथ्यू शामवु के साथ एक सेल्फी में दिखाई देने पर खूब पॉपुलर हुई थी ।

सेनक्वेकवे में गोरिल्ला की ‘लंबी बीमारी के कारण अपने दोस्त की बाहों में मौत हो गई, जिसने 14 साल पहले गोरिल्ला को बचाया था । उस वक्त भी बाउमा ने अपने साथी नदाकासी को अपनी बाहों में जकड़ लिया था, ताकि वह जिंदा रह सके । नदकासी की अंतिम तस्वीर में उसे बाउमा की छाती पर अपना सिर रखे हुए देखा जा सकता है, जबकि बाउमा उसे पकड़े हुए है ।

बाउमा ने कहा, ‘मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने नदकासी को अपना मित्र कहा, यकीनन मैं उसे एक बच्चे की तरह प्यार करता था और उसका हंसमुख अंदाज मेरे चेहरे पर मुस्कान ला देता था जब भी मैं उससे बातचीत करता था, विरुंगा में हम सभी को उसकी बेहद कमी खलेगी, लेकिन सेनक्वेकवे में उनके समय के दौरान हमारे जीवन में लाई गई खुशहाली के लिए हम हमेशा नदाकासी के आभारी हैं ।’ 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो