लाइव न्यूज़ :

गूगल सर्च कर महिला ने की ई-वॉलेट अकाउंट शिकायत, उड़ गए 1,00,000 रुपये

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 20, 2018 10:56 IST

गूगल ने इन सभी शिकायतों का संज्ञान लिया है लेकिन बावजूद इसके अभी तक गूगल पर फोन नंबर एडिट करने का ऑप्शन मौजूद है। 

Open in App

आजकल ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।अभी हाल ही में राजधानी दिल्ली से ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है।दिल्ली के सीमापुरी में रहने वाली एक महिला के अकाउंट से एक लाख रुपये गायब हो गए।

धोखाधड़ी की शिकार हुई महिला एक प्राइवेट फर्म में काम करती है। इस महिला को अपने ई-वॉलेट अकाउंट से जुड़ीं कुछ शिकायत थी जिसके लिए उसने कस्टमर केयर पर बात करने के लिए गूगल पर कॉन्टेक्ट नंबर सर्च किया।अपने ई-वॉलेट अकाउंट से गलत ट्रांजैक्शन की शिकायत करने के लिए वह कस्टमर केयर पर बात करना चाहती थी।

गूगल पर सर्च करने के बाद जब एक कॉन्टैक्ट नंबर सामने आया तो महिला ने उस नंबर पर फोन किया। बाद में पता चला की यह नंबर फ्रॉडस्टर का था।महिला ने कस्टमर केयर का नंबर समझकर बात की और अपनी कार्ड डिटेल भी शेयर कर दीं जिससे उसे ई-वॉलेट कंपनी से रिफंड मिल जाए।लेकिन जब महिला के अकाउंट से 1 लाख रुपये गायब हो गए तो उसे शक हुआ।

बताया जा रहा है कि इससे पहले इस तरह के कई ममाले सामने आए हैं।जिसमें गूगल सर्च पर ईपीएफओ ऑफिस का नंबर बदल दिया गया था।और जब इसपर कॉल करते हैं तो उनकी पर्सनल डिटेल लेकर उनके अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते।

बता दें कि गूगल ने इन सभी शिकायतों का संज्ञान लिया है लेकिन बावजूद इसके अभी तक गूगल पर फोन नंबर एडिट करने का ऑप्शन मौजूद है। 

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल