लाइव न्यूज़ :

Gonda: अस्पताल परिसर में भरा पानी, मरीज को नहीं मिली व्हीलचेयर; गोद में उठाकर पत्नी को ले गया शख्स

By अंजली चौहान | Updated: September 29, 2024 10:27 IST

Gonda Viral Video:उत्तर प्रदेश के गोंडा का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी 50 वर्षीय पत्नी को बाढ़ वाली सड़क से अस्पताल ले जा रहा है।

Open in App

Gonda Viral Video: उत्तर प्रदेश के गोंडा में स्वास्थ्य व्यवस्था किस तरह से चरमराई हुई है इसका पता हाल में वायरल हो रहे इस वीडियो से लगाया जा सकता है। सालों-साल विकास का दावा करने वाली सरकारें आती-जाती रहती है लेकिन आम जनता की परेशानी जस की तस वैसी ही है। हालिया वीडियो ऐसी ही कहानी बयां करता है जिसमें अस्पताल से एक शख्स मरीज को बिना किसी सुविधा के गोद में उठाकर ले जा रहा है। 

वीडियो में दिखाया गया है कि व्यक्ति की ग्रे पैंट घुटनों तक मुड़ी हुई है, वह अपनी 50 वर्षीय पत्नी को अपनी बाहों में लेकर और भूरे रंग के सैंडल में उत्तर प्रदेश के एक अस्पताल में बाढ़ग्रस्त सड़क पर मार्च करता हुआ आगे बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि घटना बीते शनिवार की है। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि यह घटना तब हुई, जब व्यक्ति अपनी पत्नी के लिए डायलिसिस उपचार की मांग कर रहा था। अस्पताल के अधिकारियों ने इस दावे से इनकार किया कि उसे व्हीलचेयर या स्ट्रेचर देने से मना कर दिया गया, उन्होंने कहा कि उसने कभी इसके लिए अनुरोध नहीं किया।

हालांकि, मामले की जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदित्य वर्मा ने जवाबदेही का आश्वासन देते हुए जांच शुरू कर दी है। गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदित्य वर्मा ने कहा, "जब हमने उससे बात की, तो पता चला कि वह डायलिसिस उपचार के लिए सप्ताह में तीन बार अस्पताल आता है। उसने कभी व्हीलचेयर या स्ट्रेचर नहीं मांगा। हमने जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।"

बता दें कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 4.1 मिमी बारिश हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के 24 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। इन जिलों में शामिल हैं - लखीमपुर खीरी, गोंडा, सीतापुर, फरुखाबाद, बहराइच, बाराबंकी, बदायूं, बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज और जीबी नगर।

टॅग्स :Gondaउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमहिलाWoman
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?