लाइव न्यूज़ :

पुलिस की गाड़ी के अंदर घुस गई बकरी, फिर किया कुछ ऐसा कि अधिकारी के छूटे पसीने, देखें वायरल वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2020 16:03 IST

पुलिस अधिकारी ने कहा है कि वह रोजाना जितने घरों में जाती है, उसके कारण वह नियमित रूप से अपने वाहन का दरवाजा खुला छोड़ देती है क्योंकि उन्हें कई बार शातिर कुत्तों से बचने के लिए पीछे हटना पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि बकरी को हमने कार से निकालने का प्रयास किया लेकिन वह आसानी से नहीं निकल रही थी।पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब कागज को समेट लिया तो बकरी खुद की कार से बाहर आ गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली:अमेरिका के एक पुलिस अधिकारी के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि आप जानकर दंग रह जाएंगे। दरअसल, अमेरिका में एक राज्य का नाम है जार्जिया और ये खबर इसी राज्य के एक पुलिस अधिकारी की है। 

जार्जिया राज्य की एक महिला पुलिस अधिकारी शुक्रवार को दफ्तर से कुछ पेपर वर्क के लिए घर पहुंची। इस दौरान जब वह घर से वापस अपने कार के पास आई तो देख कर आश्चर्यचकित रह गई कि एक बकरी उसके कार के अंदर थी।

यही नहीं पुलिस अधिकारी के पसीने तब छूटने लगे जब उसने देखा कि बेहद जरूरी कागज को बकरी मजे में मुंह में लेकर चबा रही है। यह देखकर पुलिस अधिकारी तुरंत बकरी को कार से निकालने का प्रयास करने लगी। 

इस दौरान वहां खड़े लोगों ने इस पूरे घटना का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मीडिया के खबरों के मुताबिक, इस मामले में पुलिस अधिकारी ने अब सफाई दी है। 

पुलिस अधिकारी ने कहा है कि वह रोजाना जितने घरों में जाती है, उसके कारण वह नियमित रूप से अपने वाहन का दरवाजा खुला छोड़ देती है क्योंकि उन्हें कई बार शातिर कुत्तों से पीछे हटना पड़ता है।

अधिकारी ने बताया कि बकरी को हमने कार से निकालने का प्रयास किया लेकिन वह आसानी से नहीं निकल रही थी। इसके बाद हमने कागज को समेटना शुरू किया। जब कागज को समेट लिया तो बकरी खुद की कार से बाहर आ गई। 

टॅग्स :अमेरिकासोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो