लाइव न्यूज़ :

Video: एक फोटो खिंचवाने के 100 रुपए लूंगी- ऑस्ट्रेलियाई महिला ने गेटवे ऑफ इंडिया पर फोटो खिंचवा रहे लोगों से मांगे पैसे, जानें फिर क्या हुआ

By आजाद खान | Updated: April 13, 2022 13:36 IST

इस घटना का वीडियो सेलिया वोइवोडिच ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है जिसमें उन्होंने "भारत के मुंबई में सेल्फी रैम्पेज" हेडिंग दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ फोटो खिंचवाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि महिला हर फोटो के लिए 100 रुपए मांग रही है।महिला के इस तरीके से फोटो खिंचवाने से उसकी सुरक्षा पर वार हो सकता है।

मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई महिला को भारतीयों के साथ फोटो खिंचवाते देखी जा रही है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे महिला हंसती और मुस्कुराते जा रही और लोग उसको साथ लेकर फोटो और सेल्फी ले रहे हैं। महिला का नाम सेलिया वोइवोडिच बताया जा रहा है और यह वीडियो सेलिया वोइवोडिच के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है जिसमें "भारत के मुंबई में सेल्फी रैम्पेज" लिखा गया है। लेकिन यह वीडियो फोटो खिंचवाने के लिए वायरल नहीं हो रहा है बल्कि यह एक दूसरे कारण के वायरल के लिस्ट में शुमार हुआ है। 

एक फोटो के 100 रुपए लूंगी-महिला

वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे महिला को देख गेटवे ऑफ इंडिया पर मौजूद लोग उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेताब हो रहे हैं। महिला भी सेल्फी लेने में हिचकिचा नहीं रही है और वो लोग के साथ हंसते-हंसते फोटो ले रही है। इस घटना का वीडियो सेलिया वोइवोडिच ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है और उसका यह वीडियो भारत में अब वायरल हो रहा है। आम तौर पर भीरतीयों में विदेशियों को लेकर बहुत क्रेज रहता है, ऐसे में एक विदेशी महिला को देख वहां के लोगों में उत्साह और बढ़ गया और लोग महिला को पकड़-पकड़कर सेल्फी लेने लगे थे। 

इस वीडियो के अंत में यह भी देखा गया कि जब लोग सेलिया के साथ भारी मात्रा में फोटो खिंचवाने लगे तो उसने हर फोटो के लिए 100 रूपए की मांग की है। यह सुन वहां मौजूद लोग भी हंसने लगे जिसे देख सेलिया भी हंसने लगी। हालांकि यह साफ नहीं हुआ कि वे पैसे ली की नहीं क्योंकि वीडियो यहीं पर खत्म हो जाती है। 

वीडियो ने विदेशी महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि लोग सेलिया से फोटो खिंचवाने के लिए पागल हो रहे हैं और उसे पकड़-पकड़कर सेल्फी ले रहे हैं। महिला के इस तरीके से वहां मौजूद लोगों के साथ सेल्फी लेने से उसकी सुरक्षा पर भी सवाल उठ सकते हैं। आम तौर पर विदेशी महिलाओं के साथ भारत में अपराध होते रहते रहते हैं ऐसे में महिला के आम लोगों के इतना करीब जाना, उसकी सुरक्षा के लिए सही नहीं है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोऑस्ट्रेलियायू ट्यूबनारी सुरक्षामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO