लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड अस्पताल में दे रही थी दूसरे बच्चे को जन्म, प्रेमी उसकी मां के साथ हो गया फरार

By अनुराग आनंद | Updated: February 19, 2021 15:22 IST

लड़की ने अपनी मां और प्रेमी के रिलेशनशिप के बारे में कहा कि मैं पूरी तरह टूट चुकी हूं, मैंने अपनी मां और मेरे बच्चों ने अपना पिता इस घटना के बाद खो दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरा बच्चा होने से पहले जेस अल्ड्रिज व 29 साल के रेयान ने फैसला किया था कि वह दोनों 44 वर्षीय मां जार्जिना के घर पर रहेंगे।लड़की ने कहा कि मेरी मां को मेरे साथ रहकर मदद करनी चाहिए, लेकिन वो मेरे प्रेमी के साथ रात गुजार रही है।

नई दिल्ली:इंग्लैंड से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक शख्स की गर्लफ्रेंड अपने दूसरे बच्चे को अस्पताल में जन्म दे रही थी, इस दौरान उसका प्रेमी गर्लफ्रेंड की मां के साथ ही फरार हो गया।

डेली मेल के रिपोर्ट मुताबिक, 24 साल की लड़की जेस अल्ड्रिज ने अपने प्रेमी रेयान शेल्टन के दूसरे बच्चे को अस्पताल में जन्म दिया है। लेकिन, उसे जानकर हैरानी हुई कि अब उसका प्रेमी उसकी मां के साथ ही रिलेशनशिप में है। 

लड़की की मां ने बच्चे को जन्म देने से पहले  मदद की बात कहकर अपने घर बुलाया था-

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि दूसरा बच्चा होने से पहले जेस अल्ड्रिज व 29 साल के रेयान ने फैसला किया था कि वह दोनों 44 वर्षीय मां जार्जिना के साथ उनके ही घर पर रहेंगे। मां ने अपनी बेटी से कहा था कि वह उसके घर पर रहे, ऐसे में बच्चों को पालना आसान होगा। 

अस्पताल से लौटते ही इस बारे में जानकर उसे दुख हुआ-

जेस 28 जनवरी को जब दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल से लौटकर घर आई तो उसे पता चला कि उसकी मां का उसके ही बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में है। यही नहीं दोनों वहां से फरार भी हो गए थे। वह दोनों एक दूसरे घर में एक साथ रह रहे थे।

प्रेमी उसकी मां के साथ उसके घर से करीब 30 मील की दूरी पर रह रहे हैं-

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि लड़की का प्रेमी उसकी मां के साथ उसके घर से करीब 30 मील की दूरी पर एक नए घर में रहने लगे हैं। इस बात को जानकर लड़की को न सिर्फ हैरानी बल्कि काफी दुख हुआ। उसने कहा कि उसके साथ काफी बड़ा धोखा हुआ है। 

लड़की बोली- मदद करने के बजाय मेरी मां मेरे प्रेमी के साथ रात गुजार रही है

लड़की ने कहा कि मेरी मां व इन बच्चों की नानी को कायदे से अभी मेरे साथ रहना चाहिए। उन्हें मेरे बच्चों को पालने में मेरी मदद करनी चाहिए लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि इस समय मेरी मां मेरे प्रेमी के साथ ही मौज कर रही हैं और रात गुजार रही हैं। दो बच्चों की मां जेस का यह भी कहना है कि प्रेगनेंसी के दौरान से ही उसके प्रेमी का उसकी मां के साथ रिलेशनशिप होने की आशंका है।

'मैंने अपनी मां व मेरे बच्चों ने अपना पिता खो दिया'

लड़की ने बताया कि वह अपने प्रेमी से करीब तीन साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया था। लड़की ने कहा कि मैं इस घटना से पूरी तरह टूट गई हूं, अब मैंने अपनी मां व मेरे बच्चों ने अपना पिता खो दिया है।  

टॅग्स :इंग्लैंडप्रेगनेंसीरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो