लाइव न्यूज़ :

Watch Video: कश्मीर की ‘नन्ही रिपोर्टर’का वीडियो वायरल, सड़कों की बदहाली पर कर रही है रिपोर्टिंग

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 11, 2022 16:36 IST

दरअसल कश्मीर में गलियों और सड़कों की बदहाली की कहानी सुनाती एक छोटी बच्ची का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। ट्विटर पर कई लोगों ने उसके वीडियो को साझा किया था और एक लाख से ज्यादा लोग वीडियो को देख चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में सड़कों की बदहाली दिखा रही है नन्ही रिपोर्टररिपोर्टिंग करती बच्ची का वीडियो इंटरनेट पर हुआ वायरल

जम्मू: अपने मुहल्ले की सड़क की बदहाली को दूर करवाने की खातिर इंटरनेट पर वीडियो डालने वाली अनाम नन्ही रिपोर्टर की पुकार की ओर फिलहाल प्रशासन का ध्यान नहीं है। वे इसके पीछे अभी तक नन्ही रिपोर्टर के मुहल्ले और गांव की पहचान का न होना बता रहे थे। यही कारण था कि यह नन्ही रिपोर्टर महिरू इरफान की तरह खुशनसीब नहीं निकली है जिसकी पुकार पर प्रधानमंत्री से लेकर उप-राज्यपाल तक ने 48 घंटों के भीतर ही नई नीति बनाने के निर्देश जारी कर दिए थे।

दरअसल कश्मीर में गलियों और सड़कों की बदहाली की कहानी सुनाती एक छोटी बच्ची का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। ट्विटर पर कई लोगों ने उसके वीडियो को साझा किया था और एक लाख से ज्यादा लोग वीडियो को देख चुके हैं। गुलाबी रंग की जैकेट पहने बच्ची किसी पेशेवर टीवी पत्रकार की तरह अपने घर के बाहर की सड़क की खस्ताहाल की तरफ लोगों और प्रशासन का ध्यान दिला रही थी।

जानकारी के लिए पिछले साल जून महीने में छह साल की महिरू इरफान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित 71 सेकंड के एक वीडियो में ऑनलाइन कक्षाओं की अवधि की सीमा तय करने की मांग की थी। इसके बाद वह रातों रात सुर्खियों में आ गई थी। इस वीडियो ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का ध्यान खींचा था, जिन्होंने स्कूली शिक्षा विभाग को स्कूली छात्रों पर होमवर्क का बोझ कम करने के लिए 48 घंटे में नीति लाने का निर्देश दिया था।

हालांकि ताजा वीडियो के बारे में फिलहाल प्रशासन यह भी पता नहीं कर पाया है कि यह कब का है। वे कहते थे कि इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। गुलाबी जैकेट पहने लड़की जिसके नाम की पुष्टि नहीं हो रही है वह जगह-जगह घूम कर वीडियो शूट कर रही है, साथ ही शिकायत कर रही है कि खराब सड़क के कारण मेहमान उसके घर नहीं आ सकते। लड़की ने अपने कैमरापर्सन जिसे वह मां बुला रही है उससे सड़क को ठीक से दिखाने के लिए कहती है।

कश्मीर घाटी में हाल ही में भारी हिमपात और बारिश हुई है। बच्ची अपने वीडियो में बताती है कि कैसे कीचड़ और बारिश ने स्थिति को और खराब कर दिया है। मोबाइल फोन से शूट किए गए 2.08 मिनट के वीडियो में लड़की गड्ढों को दिखाते हुए सड़क पर चली गई। लड़की ने दिखाया कि कैसे लोग सड़कों पर कचरा फेंक रहे थे।

वीडियो को कई ट्विटर यूजर्स ने शेयर किया है और इसे एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह पहली बार नहीं है जब घाटी के किसी बच्चे ने वीडियो संदेशों के जरिए अधिकारियों से अपील की है। पर सभी खुशनसीब नहीं थे जिनकी बात सुनी गई हो।

टॅग्स :काशीरामवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल