लाइव न्यूज़ :

चलती बाइक पर लड़की ने लड़के को कहा कुछ ऐसा, यूजर्स बोले- 'मौत आ जाए पर ऐसी गर्लफ्रेंड ना आए...' देखें वायरल वीडियो

By आजाद खान | Updated: November 11, 2022 13:16 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि बाइक चलाते वक्त लड़की लड़के को फोन इस्तेमाल करने को कहती है। ऐसे में लड़का इसके लिए मना करता पर वह मानती नहीं है और उस पर दबाव देकर उसे फोन चेक करने को दोबारा कहती है।

Open in App
ठळक मुद्देइंस्टाग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का और लड़की को बाइक पर सवारी करते हुए देखा गया है। ऐसे में सवारी के दौरान उनका हादसा भी हो जाता है जिसे लेकर सोशल मीडिया खूब रिएक्शन्स भी दे रहे है।

Viral Video: सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के संग बाइक पर बैठी लड़की एक्सीडेंट होने के बाद भी वीडियो बनाती दिख रही है। इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपलोड किया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है और इस पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट भी कर रहे है। 

आपको बता दूं कि जब से यह वीडियो जारी हुआ है तब से इसे लाखों बार देखा जा चुका है। यही नहीं इस वीडियो को हजारों की संख्या में लाइक्स भी मिल चुके है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा

इंस्टाग्राम पर memecentral.backup के आईडी से जारी से इस वीडियो में यह देखा गया है कि बाइक पर सवार होकर लड़के और लड़की कहीं जा रहे है। इस बीच लड़की सवारी करते समय वीडियो भी बनाती दिख रही है। 

वीडियो के अगले हिस्से में लड़की लड़के से कुछ कहती है और उसे मोबाइल में देख कर बात करने को कहती है। लेकिन लड़का ऐसा नहीं करना चाहता है और वह बाइक चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल नहीं करना चाहता है। 

ऐसे में लड़की उस पर दबाव डालती है कि वह भी बाइक चलाते हुए मोबाइल इस्तेमाल करें। अंत में लड़का लड़की के दबाव में आ जाता है और वह नीचे रखे मोबाइल को देखता है। जैसे ही वह नीचे देखता है, बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है और वे दोनों नीचे गिर जाते है। 

हादसे के बाद भी लड़की बनाते रही वीडियो

वीडियो में यह देखा गया है कि जब उनके बाइक का एक्सीडेंट हो जाता है तब लड़का नीचे से उठने के बाद खुद को संभालने के बाद बाइक को भी चेक करता है। लेकिन इस हादसे के बाद भी लड़की पर कोई असर नहीं पड़ता है और वह वीडियो बनाती रहती है। 

लड़की लड़के का हाल भी नहीं पूछती और न ही उसे संभालती है, बल्कि वह वीडियो बनाने में व्यस्त दिख रही है। इस घटना को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन्स दिया है। एक यूजर ने लिखा है-क्या दुख दर्द है भाई। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है कि मैं सिंगल ही ठीक हूं। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?