लाइव न्यूज़ :

भारत सरकार ने नहीं बनाया पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान का कोई ट्विटर अकाउंट, वायरल हुई थी फर्जी आईडी

By पल्लवी कुमारी | Published: May 15, 2020 8:20 AM

भारत सरकरा की ओर से पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया है कि गिलगित-बाल्टिस्तान का भारत सरकार ने कोई ट्विटर हैंडल नहीं बनाया है। ट्विटर पर इस नाम से बनाए गए सारे अकाउंट फर्जी हैं। सरकार ने उन्हों ना फॉलो करने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देगिलगित-बाल्टिस्तान ट्विटर हैंडल के अकाउंट डिस्क्रिप्शन में 'गिलगित-बाल्टिस्तान , लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), भारत का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट' लिखा गया था। भारतीय मौसम विभाग ने गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद का मौसम अपडेट देना शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली: भारत सरकार की ओर से अधिकारिक जानकारी दी गई है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान  का कोई भी अधिकारिक ट्विटर अकाउंट नहीं बनाया गया है। 11 मई 2020 ट्विटर पर गिलगित-बाल्टिस्तान  के नाम का एक ट्विटर हैंडल वायरल हो गया था। जिसे फॉलो करने के लिए होड़ लगी हुई थी। मिनटों में इस हैंडल के फॉलोअर्स बढ़ रहे थे। ट्विटर पर इस अकाउंट ने आईडी नेम रखा है- ''Gilgit-Baltistan, Ladakh(U.T.), India''  ट्विटर हैंडल है'' @GB_Ladakh_India''

भारत सरकरा की ओर से पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया है कि गिलगित-बाल्टिस्तान  का भारत सरकार ने कोई ट्विटर हैंडल नहीं बनाया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया है कि ट्विटर हैंडल है'' @GB_Ladakh_India एक फर्जी आईडी है।  इस फेक आईडी पर फिलहाल 35 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

गिलगित-बाल्टिस्तान  ट्विटर हैंडल के अकाउंट डिस्क्रिप्शन में गिलगित-बाल्टिस्तान , लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), भारत का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट' लिखा गया था। लोकेशन गिलगित-बाल्टिस्तान  लद्दाख (UT) है। बगल में केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के आधिकारिक वेबसाइट का लिंक ladakh.nic.in दिया हुआ था।  पीआईबी फैक्ट चेक ने इन दावों पर लिखा, इस अकाउंट को  लद्दाख (UT)द्वारा नहीं बनाया गया है। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के दो ही अधिकारिक वेबसाइट हैं... पहला  @DIPR_Leh और दूसरा @InformationDep4। अधिकारिक जानकारी के आप इसे फॉलो करें। 

फर्जी ट्विटर हैंडल पर पीएम मोदी और DD न्यूज का मौसम अपडेट वाला वीडियो किया हुआ था शेयर 

गिलगित-बाल्टिस्तान  ट्विटर हैंडल से अब तक तीन रिट्वीट किए गए हैं। पहला ट्वीट 11 मई को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पोखरण परमाणु परीक्षण को लेकर किया गया वीडियो को रिट्वीट किया गया है। 

दूसरा रीट्वीट का ट्वीट पर अब पेज पर उपलब्ध नहीं है। वहीं तीसरा रिट्वीट DD न्यूज के अधिकारिक ट्विटर हैंडल का वह वीडियो है, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद का मौसम अपडेट दिया था। 

मौसम अपडेट को लेकर भारत-पाकिस्तान में तनाव 

हाल ही में भारतीय चैनलों पर पीओके के मौसम अपडेट के बाद पाकिस्तान सरकार ने भी लद्दाख का मौसम अपडेट दिया था। भारतीय मौसम विभाग के प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के क्षेत्रों को भी अब अपने मौसम पूर्वानुमान में शामिल करने का फैसला मई 2020 के शुरुआती हफ्ते में किया था।

टॅग्स :फैक्ट चेकट्विटरगिलगित-बाल्टिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेAnand Mahindra Post: पढ़ाई का खर्चा उठाएंगे आनंद महिंद्रा, पिता की मौत के बाद 10 साल का लड़का बेचता है चिकन, अंडे का रोल

भारतFact Check: लोकसभा चुनाव में कई खबर फर्जी!, बंगाल में बांटी जा रही हैं नकली उंगलियां?, आखिर क्या है सच्चाई

ज़रा हटकेYouTuber Dhruv Rathee: पाकिस्तानी हैं यूट्यूबर ध्रुव राठी की पत्नी! वायरल पोस्ट पर आया जवाब

कारोबारX launch TV App: यूट्यूब के लिए सामने आई ये बड़ी चुनौती, अब एक्स भी लॉन्च करने जा रहा टीवी ऐप

कारोबारमौत और गिरफ्तारी की फर्जी खबरों पर शुगर कॉस्मेटिक्स CEO विनीता सिंह ने दी प्रतिक्रिया, यहां जानें क्या कहा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेद बिग न्यूड बोट: इस क्रूज से यात्रा पर निकलेंगे बिना कपड़े पहने यात्री, मियामी से शुरू होगी ट्रिप, जानें पूरी डिटेल्स

ज़रा हटकेराजस्थान: भीलवाड़ा पुलिस ने आरोपी के साथ की क्रूरता, शख्स को दाढ़ी के बार खींचने पर किया मजबूर; दर्दनाक वीडियो वायरल

ज़रा हटकेWatch: पति से अलग रह रही पत्नी को होटल जाना पड़ा भारी, दो प्रेमियों के साथ कमरे में देख पति का फूटा गुस्सा, फिर हुआ कुछ ऐसा...

ज़रा हटकेBihar News: प्यार पर कब तक पहरा, पति का घर छोड़ के..., बच्चों की नानी बनी मां, दामाद बना पति, 55 साल के दिलेश्वर दर्वे ने पत्नी की शादी करवा कर गांव से खुशी-खुशी विदा किया

ज़रा हटकेViral Video: बेंगलुरु मेट्रो में 'किस करते कपल' का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर जमकर हुई बहस, दो पक्षों में बंटे लोग