लाइव न्यूज़ :

मंगल नहीं बल्कि इस बार शुक्र ग्रह में मिला कुछ ऐसा, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

By भाषा | Updated: January 11, 2019 16:07 IST

शुक्र को अक्सर धरती का जुड़वा भी कहा जाता है क्योंकि उसका आकार और गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के समान ही है, लेकिन उसकी जलवायु बहुत अलग है। यह धरती की विपरीत दिशा में और बहुत धीमी गति से चक्कर लगाता है, जो धरती के 243 दिनों के लिए एक चक्कर के बराबर है। 

Open in App

जापान के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्षयान अकातसुकी के अवलोकन के आधार पर शुक्र ग्रह को ढकने वाले बादलों के बीच एक विशाल चमकदार ढांचे की पहचान की है। जापान के कोब विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने बड़े स्तर पर तैयार की गई जलवायु की नकल का प्रयोग करते हुए इस ढांचे की उत्पत्ति के बारे में भी खुलासा किया है। 

शुक्र को अक्सर धरती का जुड़वा भी कहा जाता है क्योंकि उसका आकार और गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के समान ही है, लेकिन उसकी जलवायु बहुत अलग है। यह धरती की विपरीत दिशा में और बहुत धीमी गति से चक्कर लगाता है, जो धरती के 243 दिनों के लिए एक चक्कर के बराबर है। 

अध्ययन के मुताबिक शुक्र की सतह के ऊपर पूर्व की तरफ चल रही हवा प्रति घंटे करीब 360 किलोमीटर की तेज गति से ग्रह का चक्कर लगा रही है। इस घटना को वायुमंडलीय सुपर रोटेशन कहा जाता है। 

शुक्र का आसमान 45-70 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित सल्फ्यूरिक एसिड के मोटे-मोटे बादलों से ढका हुआ है, जिससे धरती के टेलीस्कोप एवं शुक्र के ईर्द-गिर्द मौजूद कृत्रिम उपग्रहों से ग्रह की सतह का पता लगा पाना मुश्किल हो जाता है। 

जापानी अंतरिक्षयान अकातसुकी में लगा इंफ्रारेड कैमरा “आईआर टू” निचले स्तर पर मौजूद बादलों की संरचना का विस्तार से पता लगाने में सक्षम है और इसी की मदद से निचले बादलों की गतिशील संरचना का धीरे-धीरे खुलासा हो रहा है। यह अध्ययन नेचर कम्युनिकेशंस पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

टॅग्स :वायरल कंटेंटनासावायरल वीडियोजापानसाइंटिस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत