लाइव न्यूज़ :

जब अचानक गाड़ी के सामने आ गया 'भूत', VIDEO कर सकता है आपको परेशान

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 12, 2019 07:49 IST

वीडियो में दिख रहा है कि कार में बैठे कुछ लोग किसी सड़क से गुजर रहे हैं। तभी उन्हें सामने कुछ दूर एक महिला खड़ी हुई दिखती है। वो गाड़ी रोक लेते हैं, लेकिन पलक झपकते ही महिला उनके शीशे के पास आ जाती है।

Open in App

विज्ञान भले ही भूतों पर यकीन नहीं करता, लेकिन कुछ लोग आज भी इस नाम से काफी खौफ खाते हैं। इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। हालांकि इस वीडियो की हकीकत क्या है? इसके बारे में नहीं कहा जा सकता, लेकिन ये सोशल मीडिया पर काफी सनसनी मचा रहा है।

दरअसल, ये वीडियो लगभग 2 साल पुराना है, जो चीन के फोर्बिडन सिटी में शूट किया गया था। इसमें दिख रहा है कि कार में बैठे कुछ लोग किसी सड़क से गुजर रहे हैं। तभी उन्हें सामने कुछ दूर एक महिला खड़ी हुई दिखती है। वो गाड़ी रोक लेते हैं, लेकिन पलक झपकते ही महिला उनके शीशे के पास आ जाती है। महिला के चेहरे पर कटने का निशान है और उसके बाएं हाथ में पट्टी बंधी हुई है। महिला को करीब देख कार सवार ये लोग काफी डर जाते हैं और गाड़ी वापस घुमा लेते हैं।

सम्राट की मृत्यु के बाद 16 रानियों को दी गई थी फांसी: स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां भूतों का वास है। लोक कथा के अनुसार 15वीं सदी में एक सम्राट की मृत्यु के बाद उनकी 16 रानियों को फांसी दे दी गई थी। यहां रहने वाले लोगों के बताते हैं कि आज भी उन्हें काले बालों वाली एक औरत दिखाई देती है। वह औरत किसी से बचने के लिए भागती दिखती है।

वीडियो को देख लोग लोक कथा से इसे जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि लोकमत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता और अपने पाठकों को ये भी सूचित करता है कि सोशल मीडिया के इस दौर में इस प्रकार के कुछ वीडियो एडिट कर भी डाले जा रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटअजब गजबचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?