लाइव न्यूज़ :

जानें क्यों यूपी की SHO लक्ष्मी चौहान को सस्पेंड कर जारी किया गया है गैर जमानती वारंट, लेडी सिंघम के नाम से हैं फेमस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2019 14:06 IST

महिला थानाध्यक्ष (SHO) लक्ष्मी सिंह चौहान के साथ 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इन लोगों के ऊपर लाखों रुपए के गबन का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ के स्पेशल जज भ्रष्टाचार निवारण ने लक्ष्मी सिंह चौहान की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था। महिला थानाध्यक्ष (SHO) लक्ष्मी सिंह चौहान सस्पेंड के पहले गाजियाबाद की थाना लिंक रोड की थानाध्यक्ष थीं।

उत्तर प्रेदश गाजियाबाद में महिला थानाध्यक्ष (SHO) लक्ष्मी सिंह चौहान के साथ  6 पुलिसकर्मियों को कुछ दिनों पहले सस्पेंड कर दिया गया था। इनपर गबन का आरोप है। आरोप है कि महिला थानाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह चौहान ने गबन के बाद बरामद किए गए 1 करोड़, 15 लाख रुपयों में से 70 लाख रुपए गायब कर दिए हैं। इस मामले में आज (21 अक्टूबर)   लक्ष्मी सिंह चौहान के साथ  6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। मेरठ के स्पेशल जज भ्रष्टाचार निवारण ने लक्ष्मी सिंह चौहान की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था। 

SHO लक्ष्मी चौहान को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के पोस्ट किए जा रहे हैं। कोई इस बात से हैरान है कि एक महिला अफसर ने ऐसा किया है तो कोई इनकी अलोचना कर रहा है। तो आइए बताते हैं कि आखिर कौन हैं SHO लक्ष्मी सिंह चौहान? 

महिला थानाध्यक्ष (SHO) लक्ष्मी सिंह चौहान सस्पेंड के पहले गाजियाबाद की थाना लिंक रोड की थानाध्यक्ष थीं। लक्ष्मी सिंह चौहान लेडी सिंघम के नाम से मशहूर हैं। लक्ष्मी चौहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लक्ष्मी चौहान फेसबुक पर पोस्ट कर अपने बारे में जानकारी साझा करती रहती थी। इस मामले में गाजियाबाद की थाना लिंक रोड की थानाध्यक्ष रहीं लक्ष्मी सिंह चौहान सहित निलंबित सातों पुलिसकर्मिर्यों पर केस दर्ज है। 

जानें कैसे हुआ पूरे मामले का खुलासा 

गाजियाबा पुलिस के दावों के मुताबिक इलाके से अलग-अलग सीसीटीवी फूटेज में देखा गया है कि  एसएचओ लक्ष्मी सिंह चौहान सरकारी गाड़ी से प्राइवेट गाड़ी में पैसे से भरा बैग रखते दिख रही हैं। एसपी सिटी की जांच में लक्ष्मी सिंह चौहान पर लगे आरोप सही पाए गए हैं। 

गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक लिंक रोड क्षेत्र के एटीएम से सीएमएस के कर्मचारियों द्वारा गबन कराए जाने का ये मामला है। इस मामले में 24 सितंबर की रात को गिरफ्तार किया गया था। एक ही थाने से सात पुलिसकर्मी के पास से  45 लाख 81 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। 

टॅग्स :गाज़ियाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी