लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद मेट्रो में सीट को लेकर घमासान, जमकर चलाए एक-दूसरे पर लात-घूंसे; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: August 23, 2024 12:51 IST

Ghaziabad Metro Viral Video: गाजियाबाद में मेट्रो ट्रेन के अंदर हिंसक झड़प का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें दो लोग सीट को लेकर आक्रामक रूप से लड़ते दिख रहे हैं।

Open in App

Ghaziabad Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो से आए दिन कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। महिलाओं के बीच लड़ाई हो या कपल के बीच का प्यार, दिल्ली मेट्रो में यह सब देखना बड़ा आम हो गया है। लेकिन अब गाजियाबाद मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सभी को चौंका दिया। गाजियाबाद में मेट्रो के भीतर दो पुरुषों के बीच जबरदस्त लड़ाई का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों आपस में इस कदर उलझे हुए हैं कि बाकि यात्री उन्हें छुड़ा नहीं पा रहे हैं। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पुरुषों का बैग ट्रेन में गिरा हुआ है लेकिन दोनों एक दूसरे का कॉलर पकड़े लात-घूंसे बरसा रहे हैं। इस दौरान अन्य यात्री जब उन्हें बचाने के लिए आगे आते हैं तो वह उन्हें अलग कराने में काफी मुश्किले झेल रहे हैं क्योंकि दोनों बुरी तरह से एक दूसरे को पीट रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण लड़ाई मेट्रो की सीट को लेकर हुई। रिपोर्ट के अनुसार, हापुड़ पुलिस क्राइम ब्रांच से होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को जबरन ट्रेन से उतार दिया और अपनी निजी कार में ले गया। यह फुटेज, जो तेजी से ऑनलाइन फैल गई है, में मेट्रो के अंदर हुई मारपीट की 27 सेकंड की क्लिप और एक अन्य क्लिप शामिल है जिसमें व्यक्ति को उसका कॉलर पकड़कर घसीटते हुए दिखाया गया है।

हालांकि, वीडियो पर मेट्रो द्वारा या गाजियाबाद पुलिस द्वारा किसी तरह की कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है। 

टॅग्स :मेट्रोगाजियाबादउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी