लाइव न्यूज़ :

स्कूल की अनोखी पहल, पढ़ने के लिए फीस की जगह कचरा, गेट पर रखा है डस्टबिन, स्वच्छ बनाने की पहल

By एस पी सिन्हा | Updated: November 21, 2022 18:36 IST

बिहार के गया का मामला है। पद्मपानी एजुकेशनल एंड सोशल फाउंडेशन से संचालित पद्मपानी स्कूल के बच्चे जो भी कचरा लेकर आते हैं, उसे री-साइकिल होने के लिए भेजा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चों के लिए पढ़ाई, खाना, कपड़ा और किताब खरीदा जाता है।स्कूल का संचालन सौर ऊर्जा से किया जाता है।हर साल हजारों की तादाद में पर्यटक घूमने आते हैं।

पटनाः निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए मोटी रकम फीस के रूप में की जाती है। लेकिन बिहार के गया जिले में एक अनोखा स्कूल जहां बच्चों से फीस के बदले सूखा कचरा मंगवाया जाता है। बोधगया के बसाड़ी ग्राम पंचायत के सेवा बीघा में एक ऐसा ही स्कूल है जहां ना तो बच्चों से फीस ली जाती है और न ही उनसे पैसे मांगे जाते हैं।

उन्हें र्सिफ पढ़ने के लिए रास्ते पर पड़ा सूखा कचड़ा लाना होता है। साथ ही उस कचरे को स्कूल के बाहर रखे कचरे के डिब्बे में रखना होता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पद्मपानी एजुकेशनल एंड सोशल फाउंडेशन से संचालित पद्मपानी स्कूल के बच्चे जो भी कचरा लेकर आते हैं, उसे री-साइकिल होने के लिए भेजा जाता है।

इन कचरों को बेच कर जो भी पैसा इकट्ठा होता है, उन पैसों को बच्चों के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में स्कूल को काफी ज्यादा फायदा भी होता है। साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी हो जाती हैं। बताया जाता है कि इन पैसों से ही बच्चों के लिए पढ़ाई, खाना, कपड़ा और किताब खरीदा जाता है।

साथ ही इन ही पैसों से शिक्षकों को वेतन भी दी जाती है। पद्मपानी स्कूल में बिजली का कनेक्शन तक नहीं है बल्कि इस स्कूल का संचालन सौर ऊर्जा से किया जाता है। संस्था के को फाउंडर राकेश रंजन ने बताया कि यहां हर साल हजारों की तादाद में पर्यटक घूमने आते हैं। ऐसे में यहां पर्यटक कई बार सड़कों पर ही कचरा फेंक देते हैं।

ऐसे में जब भी बच्चे सड़कों से कचरा उठाते हैं, वहां मौजूद लोग उन्हें देखकर जागरूक होते हैं। ऐसे में सड़क की सफाई के साथ ही लोग कचरा को लेकर जागरूक भी होते हैं। बता दें कि इस स्कूल की शुरुआत साल 2014 में हुआ था, लेकिन इस कार्य की शुरुआत साल 2018 से चल रहा है।

टॅग्स :GayaपटनाPatnaSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी