लाइव न्यूज़ :

हाथरस मामले का मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को लेकर बीजेपी और सपा के बीच घमासान, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

By अमित कुमार | Updated: March 2, 2021 18:10 IST

हाथरस जिले के सासनी इलाके में 1 मार्च सोमवार को एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में शामिल गौरव शर्मा का लिंक राजनीतिक पार्टियों संग माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगौरव शर्मा के खिलाफ साल 2018 में छेड़छाड़ की शिकायत की गई थी।जिसके बाद गौरव शर्मा को जेल में भी डाला गया था। जेल से बाहर आने के बाद गौरव शर्मा ने शिकायतकर्ता की हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में किसान अमरीश शर्मा की हत्या को लेकर राजनीति तेज हो गई है। अमरीश शर्मा को महज इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया था क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी से हो रही छेड़छाड़ की शिकायत की थी। करीब ढाई साल पहले साल 2018 में गौरव शर्मा नाम शख्स के खिलाफ अमरीश ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद गौरव को एक महीने के लिए जेल में भी डाला गया था।

हालांकि, एक महीने बाद ही गौरव शर्मा जमानत पर बाहर आ गया था। सोमवार शाम को अमरीश की हत्या कर दी गई। दरअसल, मृतक के परिवार का कहना है, उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी, जिसके चलते 1 मार्च को गांव के मंदिर में उनकी हत्या कर दी गई। मृतक अमरीश की लड़की का कहना है, 'मेरे साथ छेड़छाड़ की शिकायत पिता ने थाने में कर दी थी. इसी बात को लेकर मेरे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 

गौरव शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही है। कुछ लोग गौरव शर्मा का अखिलेश यादव के साथ वाला फोटो शेयर कर के उसे सपा का बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग बीजेपी सांसद के साथ उसकी फोटो शेयर कर उसे भाजपा का बता रहे हैं। शिवपाल यादव, बुलंदशहर के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के साथ गौरव शर्मा की तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। 

इतना ही नहीं गौरव शर्मा की फेसबुक प्रोफाइल पर गौरव सौंगरा प्रदेश विशेष आमंत्रित कार्यकारणी सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी ब्राह्मण सभा लिखा हुआ है। वहीं कुछ ऐसी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर हैं जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि गौरव शर्मा का लिंक बीजेपी के साथ भी जुड़ा हुआ था। बहरहाल, सच्चाई अभी तक साफ नहीं हो पाया है लेकिन गौरव शर्मा को लेकर राजनितिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टीवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो