लाइव न्यूज़ :

बीच सड़क पर लड़कियों के बीच हुई भयंकर लड़ाई, जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट, हैरान रह गए लोग

By अमित कुमार | Updated: December 28, 2020 11:05 IST

बिहार के कटिहार में लड़कियों के दो ग्रुप के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कुछ लड़कियां किसी बात को लेकर आपस में ही भिड़ गईं और एक-दूसरे पर लात-घूंसे से हमला कर दिया।कटिहार शहर की यह घटना इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि, लड़कियों के बीच आखिर किस बात को लेकर यह गैंगवार शुरू हुई, ये अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

लड़कों को आपने अक्सर सड़कों पर लड़ते हुए देखा होगा। कई बार लड़कों के गैंग के बीच किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई-झगड़े की खबर आती रही है। लेकिन ऐसा बहुत कम होता है जब लड़कियां बिना डरे सड़क पर एक-दूसरे के साथ हाथापाई करती नजर आए। दरअसल, इन दिनों बिहार की गर्ल्स गैंग की चर्चाएं जोरों पर है। लड़कियों का गैंगवार की यह घटना कटिहार की है। 

दरअसल,  कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान चौक के पास आर.के.एम.एस कोचिंग से निकलने के बाद कुछ लड़कियों के बीच लड़ाई हो गई। इसके बाद लड़कियों के बीच न केवल गाली-गलौज होता है बल्कि मारपीट और बेल्ट भी चलते हैं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। पहले तो कुछ देर तक लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर ये क्या हो रहा है। 

लेकिन मामला ज्यादा गंभीर होने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दोनों ग्रुप को अलग करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ लड़कियों को चोटें भी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, सभी लड़कियां एक कोचिंग की छात्रा हैं। पढ़ाई के बाद जैसे ही लड़कियां कोचिंग से निकलीं दो लड़कियों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस करते-करते बात हाथपाई तक पहुंच गई और गैंगवार शुरू हो गया।  

टॅग्स :कटिहारबिहारवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो