लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने भीड़ से भरी ट्रेन का वीडियो किया शेयर, तारीफ पाने की चाह में हो गए ट्रोल, लोगों ने कहा- लगता है पाकिस्तान में एक ही ट्रेन है

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 20, 2021 14:41 IST

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया , जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और कहा कि पाकिस्तान में लोगों की मुसीबतें पीएम को दिखाई नहीं देती ।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो शेयर कर ट्रोल हो गए इमरान खानलोगों ने कहा कि एक ही ट्रेन होगी पाकिस्तान में भाईजान पीएम ने खचाखच लोगों से भरा ट्रेन का वीडियो शेयर किया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते है । हालांकि उनकी सुर्खियों में बने रहने का कारण उनकी प्रशंसा नहीं बल्कि ट्रोलिंग होती है । अब उन्होंने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया , जिसे देखकर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान में केवल एख ट्रेन है । पीएम इमरान खान ने यह वीडियो यह सोचकर शेयर किया था कि सोशल मीडिया पर उनके देश की और उनकी तारीफ होगी लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उनका दाव उल्टा पड़ गया । 

देश के जवान सिर्फ सरहद पर ही नहीं बल्कि हर जगह देश की रक्षा करते हैं । ऐसे में पीएम इमरान ने जो वीडियो शेयर किया है । इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन प्लेटफॉर्म से निकल रही है । ट्रेन की छत पर भी सवारी बैठे हुए हैं और लोगों की भीड़ देखकर आप समझ सकते है कि लोगों को कितनी परेशानी हो रही होगी । ऐसे में एक सिपाही वहीं खड़ा अपनी ड्यूटी कर रहा था । तभी एक शख्स ट्रेन से गिर जाता है और सिपाही तेजी से दौड़कर उसे बचा लेता है । 

इस वीडियो को शेयर करते हुए इमरान खान बहुत गौरव का अनुभव करते हुए लिखते हैं कि , 'यह ऐसी जगह है ,जहां सिपाही के लिए उसका फर्ज सबसे पवित्र होता है । प्रतिबद्धता के साथ एक पुलिसकर्मी लोगों की सेवा में लगा कि और यह तारीफ के पात्र है । ' 

इमरान खान के इस ट्वीट पर लोग जमकर चटकारे लेने लगे । सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है । लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं । इसपर वीडियो पर विधायक तेजिंदर सिंह पाल बग्गा ने कहा कि एक ही ट्रेन होगी पाकिस्तान में भाईजान ? वहीं अन्य लोगों ने भी इस असावधानी पर पीएम इमरान को खरी-खरी सुनाई । लोगों ने कहा ऐसी अव्यवस्था में तो किसी की जान भी जा सकती है । वहीं कुछ लोग पुलिसकर्मी के हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं । 

टॅग्स :वायरल वीडियोइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी