लाइव न्यूज़ :

दो चूहों की खतरनाक फाइट सोशल मीडिया पर वायरल, ट्विटर यूजर ने लिखा- 'ये तो डोनाल्ड ट्रंप Vs जो बाइडन है', देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: November 7, 2020 08:29 IST

सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक किराने की दुकान में दो चूहे एक-दूसरे से लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देआईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने शेयर किया चूहों की फाइट के इस वीडियो को, आ रहे हैं मजेदार कमेंट्सबताया जा रहा कि ये वीडियो किसी किराने की दुकान के एक हिस्से का है, पुराना है ये वीडियो

टीवी पर WWE या फिर मोहल्लों, सड़कों आदि जगहों पर दो लोगों के बीच की लड़ाई हम सभी ने खूब देखी है। भाईयों, दोस्तों के साथ कुश्ती भी की होगी, लेकिन सोचिए अगर दो चूहे आपस में लड़ रहे हों तो दृश्य कैसा होगा। फिल्मों, कार्टून वगैरह में शायद आपने ऐसा देखा भी लेकिन अब दो असल चूहों की फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

अब ये चूहें लड़ाई कर रहे हैं या फिर खेल रहे हैं, इसका अंदाजा लगाना तो मुश्किल है लेकिन वायरल हो रहे इसे वीडियो को देखकर आपके हंसी जरूर छूट जाएगी। बताया जा रहा कि ये वीडियो किसी किराने की दुकान के एक हिस्से का है। 

इस वीडियो में दो चूहे एक-दूसरे से फाइट करते नजर आ रहे हैं। ये दृश्य कुछ ऐसा ही जब दो लोग आपस में कुश्ती के लिए उतरते हैं या फिर लात-पैर चलाने लगते हैं। दोनों चूहे कुछ इसी अंदाज में दूसरे को लातें मारते नजर आते हैं। एक-दूसरे पर उछलते हैं और धक्का भी देते हैं। इंटरनेट पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये चूहे किसी दुकान के ऊपरी शेल्फ में एक-दूसरे से उलझे हुए हैं। आस-पास कुछ सामान भी रखा हुआ है। वीडियो की एडिटिंग भी शानदार है और इसके बैकग्राउंड में WWE फाइट की कमेंट्री लगाई गई है जो इसे और मजेदार बनाती है। देखिए ये वीडियो...

इस वीडियो देखने के बाद कई लोग इसकी तुलना अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से कर रहे हैं। ये यूजर ने लिखा, 'यूएस चुनाव- अंदर की बात'। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि दुनिया की सबसे बड़ी फाइट है। एक और यूजर ने लिखा, 'ये तो डोनाल्ड ट्रंप Vs जो बाइडन है'

वैसे बता दें कि ये वीडियो नया नहीं है। इसके बावजूद इसे खूब देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें किसी खाली घर में दो चूहे आपस में लड़ते नजर आ रहे थे और एक बिल्ली पीछे से उन्हें देख रही थी। 

टॅग्स :वायरल वीडियोअमेरिकाजो बाइडनडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो