लाइव न्यूज़ :

पायलट की यूनिफॉर्म पहन कर ये शख्स बेच रहे हैं खाना, जानें वजह

By स्वाति सिंह | Updated: November 12, 2020 20:56 IST

मलेशियाई पायलट अजरीन मोहम्मद जाववी रोज सुबह काम पर जाने से पहले सफेद यूनिफॉर्म और सिर पर अपनी काले रंग की कैप्टन हैट पहनते हैं। 

Open in App

कोरोना महामारी में अपनी नौकरी से हाथ धोकर एक शख्स आज फूड स्टॉल चलाने को मजबूर हैं। दरअसल, अजरीन मोहम्मद जाववी, जो पेशे से कभी पायलट हुआ करते थे उनकी कोरोना वायरस के चलते उनकी नौकरी चली गई। इसके बाद उन्होंने परिवार के भरन-पोषण की खातिर एक फूड स्टॉल शुरू किया। इसके बाद मलेशियाई पायलट अजरीन मोहम्मद जाववी रोज सुबह काम पर जाने से पहले सफेद यूनिफॉर्म और सिर पर अपनी काले रंग की कैप्टन हैट पहनते हैं। 

हालांकि, वह एयरपोर्ट जाने की बजाय राजधानी कुआला लंपुर के बाहरी इलाके में स्थित अपनी नूडल्स की एक छोटी सी दुकान पर जाते हैं। बता दें कि उन्होंने करीब दो दशकों तक एक पायलट के तौर पर काम किया।

वह 44 साल के हैं। वह उन हजारों कर्मचारियों में से हैं जिन्होंने कोरोना महामारी की वजह से एयरलाइनों के बंद होने के कारण अपनी नौकरी खो दी। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘मुझे कुछ आमदनी की जरूरत थी क्योंकि मैं अपनी पिछली कंपनी से निकाला जा चुका था।’ बता दें, वह कुछ वक्त पहले तक ‘मालिंडो एयर’ के मुलाजिम थे। लेकिन इसी महीने कंपनी को मजबूरन अपने कर्मचारियों की छटनी करनी पड़ी।

अपने चार बच्चों और पत्नी की खातिर उन्हें नियमित आमदनी की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने फूड बिजनेस का रुख किया और एक फूड स्टॉल खोला, जहां वह लजीज मलेशियाई डिशेज बेचते हैं। खाने के जायका के अलावा उनका पायलट की ड्रेस पहनकर सर्विस देना लोगों यूनिक लगा, जिसके कारण बहुत से ग्राहकों ने Kapten Corner की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और मामला वायरल हो गया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो