लाइव न्यूज़ :

लगभग एक साल बाद सोशल मीडिया पर वापस लौटीं दिव्या स्पंदना, आते ही किया कुछ ऐसा कि लोग करने लगे ट्रोल

By अमित कुमार | Updated: August 18, 2020 17:12 IST

दिव्या स्पंदना राम्या ने साल 2003 में अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कन्नड़, तेलुगू सहित 39 फिल्मों में काम किया है। पिछले साल 'दिल का राजा' नामक फिल्म में नजर आईं थीं।

Open in App
ठळक मुद्देदिव्या ने वापसी के साथ ही एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।दिव्या ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल की प्रमुख दिव्या स्पंदना राम्या पिछले कुछ समय से ट्विटर, इंस्टाग्राम और सभी सोशल साइट्स से गायब थीं। लगभग एक साल बाद वह एक बार फिर सक्रिय हो गई हैं। 2019 लोकसभा चुनाव हारने के बाद दिव्या स्पंदना ने सोशल मीडिया छोड़ दिया था। उस दौरान ऐसी खबरें भी आ रही थी कि दिव्या स्पंदना ने अपन पद से इस्तीफा दे दिया है।

हालांकि, अब ऐसी खबर आ रही है कि दिव्या स्पंदना ब्रेक पर थी। दिव्या पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट कर सुर्खियों में आई थी। रफाल डील को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की एडिट की गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसकी लोगों ने काफी आलोचना की। वहीं 16 मई को दिव्या ने फेसबुक पर मोदी को ‘सीरियल झूठा’ यानी लगातार झूठ बोलने वाला बताया था। 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के ट्वीट पर आया दिव्या का रिएक्शन

दिव्या ने वापसी के साथ ही एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल, दिव्या ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के एक ट्वीट को रिट्वीट किया है। पीएम केयर्स फंड में जमा हुए पैसे को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष  (NDRF) में ट्रांसफर करने का आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार के बाद जितेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया। 

दाल में जरूर कुछ काला है

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने फैसले के तुरंत बाद ट्वीट किया, “भारत का सर्वोच्च न्यायालय #PMCaresFund की वैधता को बरकरार रखता है। NDRF को सरकार से फंड ट्रांसफर करने का निर्देश देने की उम्मीद है। इस ट्वीट पर दिव्या स्पंदना ने रिएक्शन देते हुए लिखा-  दाल में जरूर कुछ काला है। इसके साथ ही दिव्या स्पंदना वापसी के साथ ही ट्रोल हो गई।  सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

यहां देखें लोगों के रिएक्शन

टॅग्स :दिव्या स्पंदना राम्याकांग्रेसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?