लाइव न्यूज़ :

छा गई चार पैरों वाली फुटबाल की स्टार प्लेयर, कभी नहीं देखा बॉल के पीछे भगने और रोककर रखने में है माहिर गाय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 09:36 IST

वीडियो में गाय को फुटबाल के पीछे भागते देखकर आपको लगेगा कि गाय भी उन्हीं में से एक प्लेयर है औऱ वह फुटबाल पाकर कितनी खुश है...

Open in App

एक गाय का फुटबाल खेलता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखकर लगता है कि गाय बहुत बड़ी फुटबाल प्रेमी है। वह फुटबाल को छोड़ने को तैयार ही नहीं है।

पास के मैदान में कुछ युवा फुटबाल खेल रहे थे किसी तरह फुटबाल वहीं खड़ी गाय के पास पहुंच गई और गाय ने उसे अपने पैरों के पास रख लिया। जैसे ही फुटबाल थोड़ा भी इधर-उधर जाती गाय उसे अपने पैरों से रोक लेती है।

इस बीच लड़कों ने गाय कई बार गाय से फुटबाल वापस लेने का प्रयास किया लेकिन गाय उन्हें दौड़ा लेती। लेकिन थोड़ी देर में वो फुटबाल वापस पाने में सफल रहे।

फुटबाल तो युवाओं के पास पहुंच गई लेकिन गाय ने अभी भी फुटबाल का पीछा नहीं छोड़ा। फुटबाल वापस पा जाने के बाद युवा फिर से खेलने में लग गए। लेकिन वो फुटबाल को जिधर ही मारते गाय उसके पीछे पीछे उधर ही भगती।

वीडियो में गाय को फुटबाल के पीछे भागते देखकर आपको लगेगा कि गाय भी उन्हीं में से एक प्लेयर है। गाय के फुटबाल प्रेम को देखने वालों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। यह वीडियो गोवा के मार्दोल गांव का है।देखें वीडियो-

इस वीडियो को क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी ट्वीटर पर शेयर किया है। वहीं अन्य सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि 'मेसी भी इस गाय से यह फुटबॉल नहीं छीन सकते।'

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो