लाइव न्यूज़ :

Video: बिना दरवाजा के आसमान में उड़ता रहा प्लेन और यात्री बना रहे थे वीडियो, क्लिप देख इंटरनेट यूजर ने कहा- "वाह...क्या नजारा है"

By आजाद खान | Updated: June 17, 2023 16:04 IST

वायरल वीडियो में यह देखा जा सकता है कि विमान आसमान में उड़ रहा है और उसका दरवाजा खुला है जिससे हवाएं प्लेन के अंदर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक विमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विमान के उड़ान भरने के बाद खुले दरवाजे के साथ उड़ता हुआ देखा जा सकता है। दावा है कि इस विमान में एक ब्राजीलियन सिंगर और उनकी टीम भी सवार थी।

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हवा में एक विमान का दरवाजा खुला हुआ पाया गया है। दावा है कि विमान द्वारा उड़ान भरने के बाद यह दरवाजा खुला है जिसका यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर शेयर हो रहा है। घटना की जानकारी तब मिली जब विमान में बैठे एक यात्री ने इसका वीडियो बनाया है और बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विमान में टिएरी नाम का ब्राजीलियन सिंगर और उनकी टीम भी इसमें सवार थी। दावा यह भी है कि यह घटना 12 जून को उस वक्त घटी है जब यह प्लेन साओ लुइस से सल्वाडोर के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि इस घटना में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक प्लेन उड़ रहा है और उसका दरवाजा खुला हुआ है और सभी यात्री अपनी सीट पर बहुत ही आराम से बैठे हुए हैं। वीडियो में यह भी देखा गया है कि प्लेन के अंदर तेज हवाएं चल रही है लेकिन उसमें बैठे लोगों पर इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ रहा है। 

जारी वीडियो में खुले हुए दरवाजे के पास कुछ बैग और उपकरण भी देखे जा सकते है। ऐसे में जैसे ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। यही नहीं इसे लेकर कई मीम्स भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि इस वीडियो को किंग एविएशन न्यूज एंड वीडियोज द्वारा शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है कि "ब्राजील के गायक टिएरी का विमान उड़ान में दरवाजा खुलने के बाद साओ लुइस हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरा।" ऐसे में जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया है तब से इसे लाखों में व्यूज मिल चुके है और इसे अब तक हजारों लाइक्स भी मिल चुका है। 

वीडियो को देख कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने लिखा है कि "मैं विश्वास नहीं कर सकता कि हर कोई इतना शांत कैसे बैठा हुआ था।" एक और यूजर ने लिखा है कि  "वाह...क्या नजारा है। "  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो