लाइव न्यूज़ :

Watch: यूएई में भी भारत की आजादी का अमृत महोत्सव, दुबई के मॉल में हुआ फ्लैश डांस, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: August 14, 2022 16:14 IST

शनिवार को दुबई के एक मॉल में एक ग्रुप द्वारा फ्लैश डांस किया गया। इस डांस ने वहां स्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध किया। देशभक्ति गीत पर फ्लैश डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App

दुबई: यूएई में भी भारत की आजादी का अमृत महोत्सव कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। शनिवार को दुबई के एक मॉल में एक ग्रुप द्वारा फ्लैश डांस किया गया। इस डांस ने वहां स्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध किया। भीड़ डांस देखने लगी और तालियों के साथ डांस कर रहे लोगों का उत्साहवर्धन किया। 

देशभक्ति गीत पर फ्लैश डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस फ्लैश डांस का वीडियो ट्विटर पर साझा किया है।  

केंद्रीय मंत्री ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा है- वसुधैव कुटुम्बकम! दुबई के एक लोकप्रिय मॉल में एक युवा और ऊर्जावान फ्लैश भीड़ हर घर तिरंगा की भावना का जश्न मना रही है। 

इससे पहले, दुबई में भारत के वाणिज्य दूतावास ने, डैन्स मी के सहयोग से, संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय नृत्य उत्साही लोगों को स्वतंत्रता दिवस फ्लैश मॉब में भाग लेने के लिए बुलाया था। मिशन ने कहा था कि दो दिनों में दुबई के विभिन्न मॉल में 100 से अधिक डांसर प्रदर्शन करेंगे।

शनिवार की फ्लैश मॉब अल घुरैर सेंटर में शाम 6 बजे और अरेबियन सेंटर में शाम 7.30 बजे निर्धारित किया गया था। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां तीन इसी तरह के प्रदर्शन होंगे- ओएसिस सेंटर में शाम 5 बजे, बर जुमान में शाम 6.30 बजे और डीरा सिटी सेंटर में रात 8 बजे प्रदर्शन किया जाएगा।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसआजादी का अमृत महोत्सवदुबईहरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

क्राइम अलर्टदुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो