लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पाकिस्तानियों के स्वतंत्रता दिवस पर दुबई के बुर्ज खलीफा पर नहीं फहराया गया झंडा, नाराज लोगों ने मचाया हंगामा-की नारेबाजी

By आजाद खान | Updated: August 14, 2023 15:59 IST

जारी वीडियो में एक महिला को यह कहते हुए देखा गया है कि "समय अभी 12 बजकर एक मिनट हुआ है और दुबई के अधिकारियों ने सूचित किया है कि पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। यह हमारी अभी की स्थिति है।"

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोसी देश पाकिस्तान में आज स्वतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में कुछ पाकिस्तानी दुबई के बुर्ज खलीफा पर देश का झंडा लहराते हुए देखना चाह रहे थे। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो वे काफी नाराज हो गए थे और घटना का वीडियो भी बनाया था।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सौकड़ों पाकिस्तानियों को दुबई के बुर्ज खलीफा के पास देखा जा रहा है। ये लोग यहां आधी रात को पाकिस्तान के झंडे को बुर्ज खलीफा पर फहराने का इंतजार कर रहे है। लेकिन ऐसा नहीं होता है और निराश होकर वहां मौजूद पाकिस्तान शोर मचाते हुए नारे लगाते हुए और घटना का वीडियो बनाते हुए देखा गया है। 

दुबई के बुर्ज खलीफा के कई वीडियो सामने आए है जिसमें पाकिस्तानियों को झंडा फहराने का इंतजार करते हुए देखा गया है। बता दें कि आज के ही दिन पाकिस्तान आजाद हुआ था और हर साल 14 अगस्त को पाकिस्तानी लोग अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक महिला वीडियो रिकॉर्ड कर रही है और कह रही है कि "समय अभी 12 बजकर एक मिनट हुआ है और दुबई के अधिकारियों ने सूचित किया है कि पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। यह हमारी अभी की स्थिति है।"

महिला को आगे यह कहते हुए सुना गया है कि "यहां सभी पाकिस्तानी नागरिकों को नारे लगाते हुए देखा जा सकता है, फिर भी बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं दिखाया गया है। यह बहुत दुखद है कि उन्होंने सभी पाकिस्तानियों के साथ मजाक किया है।"

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को GemsOf_Politics नामक एक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 97 हजार व्यूज मिल चुके है और इसे अब तक 1500 से ज्यादा लाइक्स मिल चुकी है। बता दें कि वीडियो में लोगों को निराश होकर उस जगह से दूर जाते देखा जा सकता है क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि बुर्ज खलीफा के अधिकारियों द्वारा उनकी भावना को समझा जाएगा और झंडा लहराया जाएगा।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोपाकिस्तानस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?