लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबादः 42 साल पहले 10 दलितों की हत्या के मामले में 90 वर्षीय बुजुर्ग गंगा दयाल को आजीवन कारावास की सजा, 55000 रुपये का जुर्माना, जानें क्या हुआ था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2023 16:52 IST

मामला 1981 में जिला मैनपुरी के थाना शिकोहाबाद के अंतर्गत घटित हुआ था जो अब फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर थाना कोतवाली के अंतर्गत आता है। फिरोजाबाद जिला फरवरी 1989 में अस्तित्व में आया।

Open in App
ठळक मुद्दे42 वर्ष पूर्व दिसंबर 1981 में गांव साढूपुर में 10 दलितों की गोली मारकर हत्या की गई थी।10 आरोपियों के खिलाफ मैनपुरी की एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया था।अर्थदंड न भरने की स्थिति में 13 माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का भी आदेश सुनाया है। 

फिरोजाबादः फिरोजाबाद की जिला अदालत ने 42 साल पहले 10 दलितों की हत्या के एक मामले में 90 वर्षीय एक बुजुर्ग को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला शासकीय अधिवक्ता ने शनिवार को बताया कि अदालत ने दोषी गंगा दयाल पर 55,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

यह मामला 1981 में जिला मैनपुरी के थाना शिकोहाबाद के अंतर्गत घटित हुआ था जो अब फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर थाना कोतवाली के अंतर्गत आता है। फिरोजाबाद जिला फरवरी 1989 में अस्तित्व में आया। जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव उपाध्याय ने बताया कि 42 वर्ष पूर्व दिसंबर 1981 में गांव साढूपुर में 10 दलितों की गोली मारकर हत्या की गई थी।

उन्होंने बताया, “ पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर 10 आरोपियों के खिलाफ मैनपुरी की एक अदालत में आरोप पत्र दायर किया था।” उपाध्याय ने बताया, “ एक अक्टूबर 2021 को मामला फिरोजाबाद के जिला न्यायाधीश हरवीर सिंह की अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया (चूंकि साढूपुर, मक्खनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है)।”

जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि जिन 10 आरोपियों को आरोपपत्र में अभियुक्त बनाया गया था उनमें से नौ लोगों की सुनवाई के दौरान मौत हो गई जबकि 90 वर्षीय गंगा दयाल ही जीवित बचा था जिसे न्यायाधीश हरवीर सिंह की अदालत ने बृहस्पतिवार को गवाहों और सबूतों के बयानों के आधार पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई । उन्होंने कहा कि अदालत ने उसपर 55 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड न भरने की स्थिति में 13 माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का भी आदेश सुनाया है। 

टॅग्स :कोर्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'