लाइव न्यूज़ :

फलकनुमा एक्सप्रेस के 5 डब्बों में लगी थी आग, सेना के जवान और पुलिस संग यात्रियों ने दिया रेलगाड़ी को धक्का, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: July 10, 2023 19:27 IST

रेल मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा है कि "यह 7 जुलाई को ट्रेन नंबर 12703 (HWH-SC) में आग लगने की घटना से संबंधित है...रेलवे कर्मियों और स्थानीय पुलिस ने पीछे के डिब्बों को अलग करने के लिए एक साथ आए और आग बढ़ने से रोका।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सेना के जवान और पुलिस संग यात्रियों को ट्रेन को धक्का लगाते हुए देखा गया है। क्लिप को लेकर रेल मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने भी पुष्टि की है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक ट्रेन को सेना के जवान, पुलिस टीम, रेलवे के कर्मचारियों के साथ कुछ यात्रियों द्वारा खींचा जा रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद इसे लेकर इंटरनेट यूजर्स की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। 

वीडियो में ट्रेन से जुड़े सभी लोगों को ट्रेन को धक्का लगाते हुए नजर आ रहे है। ऐसे में रेल मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने भी इस वीडियो की पुष्टि की है और इसे लेकर बयान दिया है। बता दें कि इससे पहले भी इस घटना से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था और उसमें गलत दावे भी किए गए थे। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक ट्रेन को सेना के जवान, पुलिस टीम, रेलवे के कर्मचारी और कुछ यात्री धक्का लगा रहे है। सभी लोग मिलकर एकजुट होकर धक्का लगा रहे है और ट्रेन को आगे बढ़ा रहे है। दावा है कि ट्रेन में आग लग गई थी जिसके बाद इन लोगों द्वारा प्रभावित डिब्बे को अलग किया गया और ट्रेन को खींचना शुरू कर दिया था। 

हालांकि लोगों ने दूसरे इंजन के आने का इंतजार नहीं किया और प्रभावित डब्बों को अलग करके ट्रेन को टानने लगे थे। घटना और वीडियो की पुष्टि करते हुए प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा है कि यह घटना सात जुलाई को घटी है जब ट्रेन नंबर 12703 (HWH-SC) में आग लग गई थी। उनके अनुसार, रेलवे कर्मियों और स्थानीय पुलिस ने पीछे के डिब्बों को अलग करने के लिए हाथ मिलाया और आग को और फैलने से रोकें।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि हावड़ा-सिकंदराबाद रूट पर एक हादसा हो गया था जिसमें फलकनुमा एक्सप्रेस के पांच डब्बों में आग लग गई थी। ऐसे में इस आग को रोकने के लिए ट्रेन से संबंधित सभी लोगों ने एक दूसरे का हाथ बटाया था और प्रभावित डिब्बे को अलग कर बिना नए इंजन आने का इंतजार किए लोग ट्रेन को टानने लगे थे। 

इससे पहले घटना का वीडियो यह कहकर वायरल किया गया था कि ट्रेन "अचानक रुक गई" है और जवानों और यात्रियों को इसे आगे बढ़ाने के लिए धक्का देने के लिए मजबूर किया गया है। हालांकि बाद में घटना के पीछे का कारण बताया गया था और झूठी खबरों को खंडन किया गया था।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोरेल हादसासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो