लाइव न्यूज़ :

AAP MLA सोमनाथ भारती के खिलाफ महिला एंकर ने दर्ज कराई FIR, लाइव शो में कहा था 'बीजेपी का दलाल'

By भाषा | Updated: November 23, 2018 14:15 IST

FIR lodged by woman anchor against AAP MLA Somnath Bharti : न्यूज़ एंकर ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके चैनल पर सीधे प्रसारण के दौरान दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सोमनाथ भारती ने उनके साथ गाली-गलौज की तथा उनसे कहा कि वह वेश्यावृत्ति का धंधा करें। 

Open in App

नोएडा, 22 नवंबरः एक समाचार चैनल में काम करने वाली एक महिला पत्रकार ने दिल्ली के मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ गाली गलौज करने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में नोएडा के महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर नोएडा के सेक्टर 57 स्थित एक चैनल में काम करने वाली एक न्यूज़ एंकर ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके चैनल पर सीधे प्रसारण के दौरान दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सोमनाथ भारती ने उनके साथ गाली-गलौज की तथा उनसे कहा कि वह वेश्यावृत्ति का धंधा करें। 

न्यूज एंकर ने आरोप लगाया कि आप विधायक ने उनके चैनल के मालिकों को गाली देते हुए कहा कि वे भाजपा के दलाल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आप विधायक सोमनाथ भारती पर इससे पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। इस नए विवाद ने भारती को एक बार फिर से चर्चाओं में ला दिया है। भारती ने कहा ‘‘मैं न्यूज एंकर और समाचार चैनल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराऊंगा।’’ 

सोमनाथ भारती का रवैया आप को अस्वीकार्य

आप ने पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के एक महिला पत्रकार के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले रवैये को अस्वीकार्य बताया है। एक निजी टीवी चैनल की महिला पत्रकार की शिकायत पर भारती के खिलाफ बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘‘सोमनाथ भारती को टेलीविजन पर इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करनी चाहिये थी।’’ 

पुलिस ने भारती के खिलाफ कथित तौर पर महिला पत्रकार के प्रति गाली गलौच करने का मामला दर्ज किया है। इस बीच भारती ने हालांकि इन आरोपों से इंकार करते हुये कहा है कि वह उक्त टीवी चैनल और महिला पत्रकार के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करायेंगे। 

भारती ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुये हमले के मामले में टीवी चैनल की परिचर्चा में फोनलाइन के माध्यम से हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि बहस के दौरान जिस घटना का जिक्र करते हुये उनके खिलाफ यह आरोप लगाया गया है, उसका संशोधित वीडियो सबूत के रूप में पेश किया गया है। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी