ठळक मुद्देVIDEO: शादी में कूलर के सामने खड़े होने को लेकर मचा बवाल, चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
Viral Video: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक शादी समारोह में कूलर को लेकर कुछ लोगों में जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है की कौन कूलर के सामने खड़ा रहेगा इसको लेकर बहस हुई और फिर बात लात-घूंसों तक पहुंच गई। इसके बाद मेहमानों ने कुर्सियों और टेंट में रखे बर्तनों को एक-दूसरे पर फेंका। वायरल वीडियो में ऐसा लग रहा है मानो ये शादी का समारोह नहीं लड़ाई का अखाड़ा है।