लाइव न्यूज़ :

टीवी डिबेट के दौरान सपा और बीजेपी प्रवक्ता के बीच हुई हाथापाई, गिरफ्तार हुए

By भाषा | Updated: December 8, 2018 20:36 IST

गौतमबुद्ध नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद सेक्टर 16-ए स्थित एक समाचार चैनल पर लाइव चर्चा चल रही थी।

Open in App

सेक्टर 16ए- स्थित एक खबरिया चैनल में बहस के दौरान भाजपा और सपा के प्रवक्ता आपस में उलझ गए। इस मामले में भाजपा प्रवक्ता ने सेक्टर 20 पुलिस थाने में शिकायत की है। पुलिस ने सपा प्रवक्ता को हिरासत में ले लिया है ।

गौतमबुद्ध नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद सेक्टर 16-ए स्थित एक समाचार चैनल पर लाइव चर्चा चल रही थी। चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया तथा समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के बीच तीखी झड़प हो गई। 

उन्होंने बताया कि देखते ही देखते यह मामला हाथापाई में बदल गया। इस मामले में भाजपा प्रवक्ता ने थाना सेक्टर 20 पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को हिरासत में ले लिया है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों के बीच हुई झड़प की वीडियो न्यूज़ चैनल से हासिल करने का प्रयास कर रही है। सपा प्रवक्ता की गिरफ्तारी की सूचना पाकर थाना सेक्टर 20 पर भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता पहुंच गए। 

सपा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर अपने भारी समर्थकों के साथ थाने पर पहुंचे। सपा नेताओं का जमावड़ा देख थाना सेक्टर 20 पुलिस अनुराग भदौरिया को पीछे के दरवाजे से निकालकर थाना एक्सप्रेस- वे ले गई। नागर ने आरोप लगाया कि सपा प्रवक्ता के साथ मारपीट हुई है। पुलिस उनकी तहरीर नहीं ले रही है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो